बकवा रोजगार सहायक की आय से अधिक संपत्ति को लेकर EOW के यहां हुई शिकायत,सोशल मीडिया में वायरल हो रहा शिकायत पत्र
मझौली
ग्राम पंचायत बकवा जनपद पंचायत मझौली के रोजगार सहायक की आय से अधिक अनुपातहीन सम्पत्ति की जांच व कार्यवाही करने राज्य आर्थिक अनुसंधान ब्यूरो भोपाल में शिकायत हुई है जिसका शिकायती पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है यह पत्र ग्रामीणों द्वारा EOW के यहां की गई है, पत्र में लिखा गया विगत कई वर्षों से ग्राम रोजगार सहायक रामसत्य यादव पदस्थ है और उनके पास रोजगार सहायक के साथ ही सचिव का भी वित्तीय प्रभार भी है.
उक्त पत्र 11 अगस्त 2023 को ईओडब्ल्यू के यहां दिया गया है आवेदन में आगे लिखा गया कि रोजगार सहायक ने ग्राम पंचायत बकवा में सचिव/ग्राम रोजगार सहायक के रूप में कार्य करते हुए अपने नाम से ग्राम बकवा तहसील मझौली जिला सीधी में आराजी नं-1339/1 रकवा 0. 1800 हे० ग्राम सिकरा तह० मझौली में भूमि नंबर-41/0.3100 ,39/0. 3900, 40/1.3400, 411/2/0.6675, ग्राम उडैसा में भूमि नं-1473/3/3 रकवा 0.0500 तथा ग्राम अमहा सीधी नगरपालिका सीधी के अन्तर्गत शहरी भूमि नंबर-80/5/2 रकवा 0.0040, 80/4/2/1 रकवा 0.0225 आराजी नं. 382/2 रकवा 0.0020 एवं आराजी नम्बर 881/4 रकवा 0.0040 हे के रूप् में आवासीय भूखण्ड भी अर्जित किया है।
इतना ही नहीं ग्राम रोजगार सहायक ने अपने इस कार्यकाल की अवधि में ही ग्राम अमहा महा में 2-3 पक्के मकान दो-तीन मंजिला एवं ग्राम उडैसा तह० गोपदबनास में एक पक्का मकान तीन कमरे का, ग्राम बकवा में 10 कमरों का पक्का आलीसान माकान एवं दुकान भी है,पत्र में आगे लिखा गया कि
रोजगार सहायक रामस्त्य यादव के जिला सीधी में विभिन्न बैंको में कई बैंक खाते भी हैं जिनमें से मध्यांचल ग्रामीण बैंक गिजवार, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया टिकरी, इण्डियन बैंक चौफाल, यूनियन बैंक मझौली, तथा कियोक्स बैंक गिजवार में इनके बैंक खाते हैं जिसकें भ्रष्टाचार से अर्जित की गई रकम इनके नाम पर व इनके परिवारजन के नाम से जमा है। इतना ही नहीं इनका एल आई सी एवं अन्य प्रायवेट बीमा कम्पनी में बीमा पालिसी एवं शेयर हैं तथा इनके द्वारा सोने व चांदी के जेवरात भी करीब तीन से चार किलो तक खरीदे गये हैं,हालांकि ईओडब्ल्यू द्वारा क्या कार्यवाही हुई इसकी तो जानकारी नहीं मिली है पर यह पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा शिकायती पत्र की पुष्टि India News24 पर नहीं करता।

0 टिप्पणियाँ