सुने घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, सोना-चांदी,नकदी और साड़ी लेकर फरार हुए अज्ञात चोर
सीधी। जिले के मड़वास थाना अंतर्गत ग्राम सिलवार में चोरों ने एक सुने घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य किसी रिश्तेदारी में निमंत्रण में गए हुए थे, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर घर में रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी तब लगी जब परिवार के लोग वापस लौटे और घर का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और कीमती जेवर व नकदी सहित साड़ी गायब थे.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
शिकायतकर्ता रामेश्वर प्रसाद मिश्र पिता रामचरित मिश्र उम्र 60 वर्ष निवासी सिलवार चौकी पथरौला थाना मडवास थाना में मौखिक रिपोर्ट में लेख कराया कि दिनांक 21 अप्रैल 2026 को समय करीबन शाम 7 बजे मैं सपरिवार अपने भांजे के बच्ची की शादी में ग्राम मुडहेरिया थाना मझौली चला गया था। घर पर कोई नही थी। शादी कार्यक्रम से समय करीबन 3 बजे भोर में वापस घर आया तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था. तब मैं, घर के अंदर जाकर देखा तो मेरे पत्नी के पेटी का ताला टूटा था तथा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था.इसके बाद छोटी बहू के कमरे में जाकर देखा तो आलमारी व लाकर टूटा हुआ था तथा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। पत्नी प्रेमवती मिश्रा व वहू उमा मिश्रा के आने पर पूंछा तो निम्न सामान चोरी होना बताये। लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात
नगदी 10000 रू और साड़ी दिनांक 21 की दरम्यानि रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोडकर घर के अंदर घुसकर पेटी व आलमारी का ताला/लाकर तोडकर पुराना इस्तेमाली उक्त समान चोरी कर ले गये है।
घटना की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंच जायजा लेकर कार्यवाही कर रही है पुलिस फरियादी के शिकायत के अनुसार अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 331/4 और 305 / A मर्ग कायम कर विवेचना में लिया जाकर जांच कर रही है।

0 टिप्पणियाँ