घर के आंगन से नाबालिग का अपहरण, जंगल में गैंगरेप
एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
सीधी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर के आंगन में मां के साथ सो रही एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।
जानकारी के अनुसार घटना 2 मई की रात की बताई जा रही है। भीषण गर्मी के कारण पीड़िता अपनी मां के साथ घर के आंगन में सो रही थी। देर रात गांव के ही तीन युवक वहां पहुंचे और नाबालिग का मुंह दबाकर उसे जबरन उठाकर पास के जंगल की ओर ले गए।
आरोप है कि जंगल के सुनसान इलाके में तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पूरी रात दरिंदगी का शिकार बनाने के बाद आरोपी सुबह पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए।
रात के अंधेरे में अपहरण
विलंब से मिली जानकारी के अनुसार ये पूरी घटना 2 मई की रात की है। भीषण गर्मी के कारण पीड़िता अपनी मां के साथ घर के आंगन में सोई हुई थी। रात के सन्नाटे का फायदा उठाते हुए गांव के ही तीन युवक वहां पहुंचे। उन्होंने सो रही नाबालिग का मुंह दबाया और उसे जबरन उठाकर पास के जंगल की ओर ले गए।
जंगल के सुनसान इलाके में तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। रात भर दरिंदगी का शिकार बनाने के बाद, सुबह होते ही आरोपी पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए,
मां को सुनाई आपबीती,
सुबह किसी तरह रोती-बिलखती हुई पीड़िता अपने घर पहुंची और अपनी मां को इस खौफनाक मंजर की जानकारी दी। घटना सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई
बिना देर किए मां अपनी बेटी को लेकर 3 मई को कोतवाली थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता की देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। शाम करीब 5 बजे तक मामला पंजीबद्ध कर लिया गया और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने विवेचना तेज कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
इस मामले में पुलिस को प्रारंभिक सफलता मिली है। कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया
है, जो कि नाबालिग (विधि विरुद्ध बालक) है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
डीएसपी के नेतृत्व में जांच शुरू
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी कमान डीएसपी मुख्यालय अमन मिश्रा को सौंपी गई है। पूरी जांच उन्हीं की देखरेख में की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही शेष दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।

0 टिप्पणियाँ