दो बाइक का सड़क हादसे का शिकार,एक खड़े ट्रक में घुसी , कई लोग घायल, सड़क किनारे खड़े ईंट लदे वाहनों पर उठे सवाल
मड़वास/सीधी:
मड़वास थाना क्षेत्र के ग्राम नदहा में मझौली–मड़वास सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां सड़क किनारे खड़े ईंट से लदे ट्रक में एक बाइक जा घुसी, जबकि दूसरी बाइक सड़क के दूसरे तरफ जा फिसली.इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बाइक में साहू समाज के लोग थे वहीं दूसरी बाइक में पनिका समाज के लोग थे।
ग्रामीणों के अनुसार, घटना स्थल पर अक्सर ईंट से लदे ट्रक सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में एक बाइक सवार का हाथ-पैर टूट गया, वहीं उसी बाइक पर सवार एक गर्भवती महिला भी घायल हो गई.दूसरी बाइक में सवार लोग भी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं.
गंभीर घायलों में से कुछ लोगों को नदहा निवासी दयानंद गुप्ता द्वारा अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल सीधी ले जाया गया, जबकि दो लोगों का इलाज मड़वास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. मौके पर मौजूद लोगों द्वारा भेजे गए वीडियो और फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बाइक सीधे ईंट से लदे ट्रक में जाकर घुस गई.
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सत्य नारायण गुप्ता उर्फ खुई नामक ईंट दलाल द्वारा ट्रकों को नियम विरुद्ध तरीके से सड़क किनारे खड़ा कराया जाता है, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं. साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि उत्तर प्रदेश से इलाहाबादी नाम से मंगाई जा रही ईंटें वैध हैं या अवैध, जिसकी जांच भी होनी चाहिए.
वहीं, जब इस संबंध में मड़वास पुलिस से बात की गई तो उन्होंने ट्रक में बाइक घुसने की जानकारी से इंकार कर दिया. पुलिस का कहना है कि वे केवल घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे थे और हादसे की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है. हालांकि, वीडियो और फोटो सामने आने के बाद भी पुलिस द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया.
इस घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और जांच कार्यवाही की मांग की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ