RRB Group D Recruitment: 10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में भर्ती, 30 हजार पदों पर होगी भर्ती
RRB Group D Recruitment 2026:
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे एक बार फिर बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी में जुट गया है। इस बार रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के जरिए ग्रुप D (लेवल-1) के करीब 30 हजार पदों पर भर्तियां निकाले जाने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन सितंबर या अक्टूबर 2026 में जारी हो सकता है। इसके बाद दिसंबर 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। 10वीं पास और आईटीआई (ITI) योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर होगा।
खाली पदों का डेटा जुटा रहा रेलवे
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स से खाली पदों का पूरा ब्योरा मांगा है। अधिकारियों को 31 दिसंबर 2027 तक संभावित रिक्तियों का डेटा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए रेलवे के HRMS सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है।
14 अगस्त तक मंडल स्तर पर डेटा फीड होगा
10 से 20 अगस्त के बीच जोनल मुख्यालय से मंजूरी मिलेगी
इसके बाद भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।
किन पदों पर होगी भर्ती?
ग्रुप D (लेवल-1) के तहत कई तकनीकी और मेंटेनेंस से जुड़े पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें प्रमुख हैं:
ट्रैक मेंटेनर (ग्रेड-IV)
पॉइंट्समैन,असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकॉम,असिस्टेंट कैरिज एंड वैगन,असिस्टेंट लोको शेड,असिस्टेंट पी-वे,असिस्टेंट ट्रैक मशीन
हालांकि, पदों की सटीक संख्या ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
RRB की भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है:
CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट): 100 प्रश्न, 1/3 नेगेटिव मार्किंग
PET (फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट): दौड़ और शारीरिक क्षमता की जांच
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट: अंतिम चयन से पहले जरूरी प्रक्रिया
फर्जीवाड़े से सावधान रहने की सलाह
रेलवे ने उम्मीदवारों को आगाह किया है कि नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय रहते हैं। इसलिए सभी अभ्यर्थी केवल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें और किसी भी दलाल या फर्जी कॉल से सावधान रहें।
तैयारी अभी से करें शुरू
पिछली भर्तियों में लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, ऐसे में इस बार भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। जो युवा रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं, उन्हें अभी से अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए।

0 टिप्पणियाँ