Sidhi,Majhouli: सिद्धिदात्री मिनरल्स नेबूहा में वृहद वृक्षारोपण व स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन,छात्र छात्राओं को बैग और किताब का वितरण
Sidhi News Majhauli Nebuha
रवि शुक्ला, मझौली
मझौली जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नेबूहा क्षेत्र में सिद्धिदात्री मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण कर की गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
Nebuha plantation program Sidhi
कंपनी द्वारा क्षेत्र में मार्बल उद्योग संचालित किया जा रहा है, जहां खदान से पत्थर निकालकर उसे मार्बल पत्थर और टाइल्स के रूप में तैयार किया जाता है। इस उद्योग के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं और क्षेत्रीय विकास को गति मिली है।
Health camp Sidhi Madhya Pradesh
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम उपस्थित रहे। विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि कंपनी के स्थापित होने से अब क्षेत्र के लोगों को मार्बल टाइल्स खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, साथ ही उन्हें सस्ते दर पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल रहा है और भविष्य में और अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे।
Marble industry Sidhi MP
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि इस उद्योग से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े हैं और लोगों को अच्छी गुणवत्ता की टाइल्स स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने इसे नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया और स्वरोजगार के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Sidhi marble tiles company
कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर विकास मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं को बैग एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें वितरित की गईं। ग्रामीणों को छाता, मच्छरदानी तथा टीबी मरीजों को पोषण युक्त राशन का वितरण भी किया गया।
Nebuha village development news
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता के.के. तिवारी, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण लाल पयासी, वरिष्ठ नेता अखिलेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लवकेश सिंह, कंपनी संचालक पुष्पराज सिंह, सहायक संचालक प्रतीक सिंह, एसडीएम संजीव पांडेय, नायब तहसीलदार मनोज तिवारी, थाना प्रभारी विशाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ