कलेक्टर ने धान फसल कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कलेक्टर ने धान फसल कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धान फसल कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण....

            शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ सीजन के लिए फसल कटाई प्रयोग पटवारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा किए जा रहे हैं। फसल कटाई प्रयोग के आधार पर ही फसल की उत्पादकता निर्धारित होती है तथा कृषकों के लिए नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। फसल कटाई प्रयोग सही ढंग से हो इसके लिए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा राजस्व अधिकारियों एवं कृषि अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है।   
               इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री चौधरी ने स्वयं उपस्थित रहकर तहसील गोपद बनास अंतर्गत ग्राम महाराजपुर में धान फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण अवलोकन किया। इस अवसर पर तहसीलदार लक्ष्मीकांत मिश्रा, राजस्व निरीक्षक महेश शुक्ला, पटवारी राजेंद्र खरे, राजेश पटेल एवं पूर्वा सोनी उपस्थित रहे। 
                कलेक्टर श्री चौधरी ने उपस्थित ग्रामीण जनों से चर्चा कर जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की।
#JansamparkMP

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ