नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन, यूपी में 705 लोग गिरफ्तार; 15 से अधिक लोगों की मौत

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन, यूपी में 705 लोग गिरफ्तार; 15 से अधिक लोगों की मौत




नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन, यूपी में 705 लोग गिरफ्तार; 15 से अधिक लोगों की मौत

उत्तरप्रदेश।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में यूपी और बिहार समेत देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। यूपी में 10 दिसंबर से नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में 705 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 15 लोग हताहत हुए और 263 पुलिस कर्मी घायल हुए है। वहीं, भारतीय रेलवे को नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक विरोध में 88 करोड़ रुपये की रेलवे संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है।


आजाद को भेजा गया तिहाड़ जेल

दिल्ली: भीम आर्मी चीफ, चंद्रशेखर आजाद को तीस हजारी कोर्ट से तिहाड़ जेल ले जाया गया। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

 राजघाट पर कांग्रेस का धरना

दिल्ली: नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी कल दोपहर 2 बजे से 8 बजे तक राज घाट पर धरना देगी। पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी इसमे हिस्सा लेंगे।



705 लोग गिरफ्तार,कई लोग हुए हताहत

प्रवीण कुमार, यूपी पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था): राज्य में 10 दिसंबर से नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में 705 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, 4500 लोगों को एहतियातन हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया गया। इस दौरान 15 लोग हताहत हुए और 263 पुलिस कर्मी घायल हुए है, जिसमें से 57 के हाथ में आग से चोटें आईं हैं।

वाराणसी में 54 लोग गिरफ्तार

वाराणसी एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि 54 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें से 10 से 12 लोग ऐसे हैं जिन्हें 19 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया, वो राज्य या जिले के बाहर के है।


मेरठ जोन में 250 लोग गिरफ्तार किए गए

 मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि मेरठ जोन में 250 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 250 और लोगों की पहचान की गई है। लगभग 100 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। वर्तमान स्थिति सामान्य है।

प्रयागराज में 100 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

 प्रयागराज में कल विरोध प्रदर्शन करने के लिए 100 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। लगभग 150 लोगों को हिरासत में लिया गया। क्षेत्र में धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में 10,000 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई।

मेरठ में तीन की मौत

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि मेरठ में तीन, बिजनौर और फीरोजाबाद में दो-दो और मुजफ्फरनगर, वाराणसी, कानपुर और संभल में एक-एक की जान गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ