उर्वरको की उपलब्धता पर्याप्त, किसान भाई प्राप्त कर रबी फसलो की करें बोवाई :- कलेक्टर

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

उर्वरको की उपलब्धता पर्याप्त, किसान भाई प्राप्त कर रबी फसलो की करें बोवाई :- कलेक्टर





उर्वरको की उपलब्धता पर्याप्त, किसान भाई प्राप्त कर रबी फसलो की करें बोवाई :- कलेक्टर

सीधी।
           कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी के निर्देशानुसार सीधी जिले में रबी सीजन हेतु विभिन्न संस्थाओं में उर्वरको की उपलब्धता पर्याप्त है। उप संचालक कृषि के.के पाण्डेय द्वारा बताया गया हैं कि समितियों में 316 मे.टन यूरिया, 287.85 मे.टन डी.ए.पी., एवं विपणन संघ डबललाक केन्द्रो में 1521 मे.टन यूरिया, 900 मे.टन डी.ए.पी. तथा निजी क्षेत्र में 34 मे.टन यूरिया एवं 107 मे.टन डी.ए.पी. उपलब्ध है। उर्वरक को लेकर जिले के किसानो में किसी प्रकार का असंतोष नहीं है। न ही उर्वरको की कोई कमी है। इसके अलावा आगामी 07 दिवस में रीवा रेक पाँइट से जिले को 350 मे.टन यूरिया खाद और मिलने वाली है जिससे किसानो को आवश्यकता अनुसार यूरिया उपलब्ध हो सकेगी। अतः किसान भाई आवश्यकता अनुसार उर्वरक प्राप्त कर रबी फसलो की बोवाई पूर्ण करें। 
            उप संचालक कृषि द्वारा विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानो को निर्धारित दर पर ही उर्वरक उपलब्घ हो, यह सुनिश्चित किया जाये। यदि किसी विक्रेता द्वारा अधिक दामों पर उर्वरक का विक्रय किया जाता है तो उसके ऊपर तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जाकर अवगत कराया जावें। जिले के किसानो से भी यह अपील की गई है कि निर्धारित दर पर ही उर्वरको का क्रय करें एवं उसकी रसीद अवश्य प्राप्त करें। यदि कोई विक्रेता अधिक दाम लेता है तो उसकी सूचना तत्काल अपने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड सीधी, मझौली एवं कुसमी के लिए श्री जय सिंह उर्वरक निरीक्षक मोबाइल नम्बर 9479515687 तथा सिहावल व रामपुर नैकिन विकासखण्ड हेतु एन.पी. पाण्डेय उर्वरक निरीक्षक मोबाइल नम्बर 8878957722 पर देवें तथा जिला कार्यालय में आर.के सिंह सहायक संचालक कृषि को मोबाइल नम्बर 8299314320 पर देवे।
#Jan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ