भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन भाजपा मंडल मड़वास मनाएगा सुशासन दिवस के रूप में

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन भाजपा मंडल मड़वास मनाएगा सुशासन दिवस के रूप में



भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन भाजपा मंडल मड़वास मनाएगा सुशासन दिवस के रूप में

सीधी/मड़वास।(म.प्र.)

 भारतीय जनता पार्टी मंडल मड़वास 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप में बनाएगी इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिन है इस मौके पर अटल बिहारी बाजपेई के लिए सुंदर पाठ का आयोजन होगा ।
अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर मुख्य कार्यक्रम पथरौला काली मंदिर में मनाया जाएगा।
 भारतीय जनता पार्टी मंडल मड़वास के अध्यक्ष कृष्णलाल  पयासी के द्वारा बताया गया की 25 दिसंबर को हमारे भारतीय जनता पार्टी के आदर्श नेता भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म
दिवस मनाया जाता था।
इसी संदर्भ में आने बाले 25 दिसंबर 2019 को अटल जी का 95वा जन्म जयंती दिवस है।
जिसे हम सब मंडल से लेकर बूथ स्तर तक सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगे एवं विचार गोष्ठी काव्य पाठ सुंदर कांड का पाठ एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आदरणीय इंद्र शरण सिंह चौहान जी का स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

तिथि-25 दिसंबर 2019

कार्यक्रम विवरण

1- दोपहर 1:00 बजे से सुंदरकांड का पाठ।
2- दोपहर 2:00 बजे से जिला अध्यक्ष जी का अभिनंदन एवं विचार संगोष्ठी।
3- दोपहर 3:00 बजे से भारत सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी एवं वरिष्ठ जनों का स्वागत मार्गदर्शन एवं प्रसाद वितरण।

उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व एवं वर्तमान प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी गण सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बूथ के अध्यक्ष क्षेत्र के सभी वरिष्ठ एवं युवा साथी विशेष रूप से उपस्थिति रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ