पुलिस की असफलताओं का सिलसिला जारी, नही थम रहा अपराध , लायन ऑर्डर संभालने में हर मोर्चे पर फेल होती पुलिस

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पुलिस की असफलताओं का सिलसिला जारी, नही थम रहा अपराध , लायन ऑर्डर संभालने में हर मोर्चे पर फेल होती पुलिस




पुलिस की असफलताओं का सिलसिला जारी, नही थम रहा अपराध , लायन ऑर्डर संभालने में हर मोर्चे पर फेल होती पुलिस

शौचालय निर्माण के विवाद में चली गोली, घायल युवक वाराणसी रेफर


लखनऊ/बलिया।

 रेवती थाना क्षेत्र के जूठी तिवारी के टोला गांव में गुरुवार को शौचालय निर्माण को लेकर हुए विवाद में चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही एसपी देवेन्द्र नाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि जूठी तिवारी के टोला गांव निवासी प्रकाश तिवारी (43) व उमाशंकर साह के परिवार के बीच शौचालय निर्माण को लेकर विवाद था, जो गुरुवार को बिगड़ गया। इस बीच किसी ने फायरिंग झोक दी, जिसमे गोली लगने से प्रकाश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शैलेश सिंह, कोतवाल बांसडीह राजेश सिंह, थानाध्यक्ष हल्दी सतेंद्र राय, सहतवार मंटू राम सीओ बैरिया अशोक सिंह आदि मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ दूबे, एडीशनल एसपी संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गये। आस पास के लोगों से घटना के बाबत विस्तार से जानकारी लेकर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया। वहीं पुलिस के अनुसार अब तक तहरीर नहीं मिली है। सभी परिजन सदर अस्पताल में इलाज के लिए गये हुए है। पुलिस मामले की गंभीरता की छानबीन में जुटी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ