टिकरी में शिव महापुराण कथा:सांसद राजेश मिश्रा व पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने किया कथा श्रवण

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

टिकरी में शिव महापुराण कथा:सांसद राजेश मिश्रा व पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने किया कथा श्रवण



टिकरी में शिव महापुराण कथा:सांसद राजेश मिश्रा व पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने किया कथा श्रवण


मझौली
 जिले के मझौली क्षेत्र अंतर्गत टिकरी स्थित कुंवर अर्जुन सिंह स्मृति परिणय वाटिका में आयोजित 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। अधिमास के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन के सातवें दिन वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। इस भव्य आयोजन के मुख्य आयोजक आनंद सिंह पत्नी प्रभा सिंह, (शेर गांव), अरुण सिंह (पत्नी खुशबू सिंह) एवं अरविंद सिंह (पत्नी अंतिमा सिंह) हैं, जबकि कथा के मुख्य श्रोता जनपद अध्यक्ष सुनैना सिंह (पति संजीव सिंह) हैं।
शिव महापुराण कथा का वाचन स्वामी अखिलेश्वराचार्य के सानिध्य में हो रहा है। अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक चंद्रांशु महाराज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की जा रही है, जो 16 जून तक जारी रहेगी।
कथा के 7 वें दिन भगवान शिव एवं भगवान राम की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कथावाचक चंद्रांशु महाराज ने कहा कि सच्चा सुख बाहरी वस्तुओं में नहीं, बल्कि हमारे भीतर है और भगवान के नाम स्मरण में ही वास्तविक आनंद प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि मनुष्य को मिलने वाले दुख उसके पूर्व जन्म के कर्मों का परिणाम हैं, भगवान कभी किसी को दुख नहीं देते। भगवान को भूल जाना ही सबसे बड़ा दुख है, जबकि नाम स्मरण सबसे बड़ी संपत्ति है। इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुखेंद्र सिंह बन्ना सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजभान सिंह सतना,भईया लाल सिंह गोड़वहड़ा जिला अध्यक्ष लघु वनोपज सिंगरौली,पूर्व जिला अध्यक्ष सिंगरौली अरविंद सिंह चंदेल, रामअशोक शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष सिंगरौली,राजू सिंह चंदेल, रामशिरोमण साह ,लवकेश सिंह भाजपा महामंत्री ,के के मिश्रा मंडल अध्यक्ष सहित विभिन्न दलों के नेता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर कथा का रसपान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ