पुत्र की हत्या करने आए थे बदमाश, नहीं मिला तो मां को गोली मारकर भागे

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पुत्र की हत्या करने आए थे बदमाश, नहीं मिला तो मां को गोली मारकर भागे




पुत्र की हत्या करने आए थे बदमाश, नहीं मिला तो मां को गोली मारकर भागे


2 बदमाश घर में घुसे और बेटे के बारे में पूछने के बाद महिला काे गोली मारी

छतरपुर।
 शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला को 2 बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी। गोली पेट से आरपार हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अस्पताल और महिला के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
           जानकारी के अनुसार, घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर 3 बजे की है। महिला माया यादव घर में बैठी थी, तभी 2 युवक वहां आए और बेटे आकाश के बारे में पूछा। महिला ने जब कारण पूछा और बेटे के घर में नहीं होने बताया तो बदमाश ने महिला के पेट में गोली मार दी और फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए और महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। घायल महिला ने आरोप लगाया है कि उसे गोली हरेन्द्र और रोहित ने गोली मारी है। महिला की सर्जरी की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ