मंदिर महंत के खिलाफ मंदिर में रहने वाली शिष्या ने रेप का मामला कराया दर्ज, आरोपी फरार

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मंदिर महंत के खिलाफ मंदिर में रहने वाली शिष्या ने रेप का मामला कराया दर्ज, आरोपी फरार




मंदिर महंत के खिलाफ मंदिर में रहने वाली शिष्या ने रेप का मामला कराया दर्ज, आरोपी फरार



छतरपुर।

मध्यप्रदेश के छतरपुर शहर के संकट मोचन मंदिर के महंत रामदास महाराज पर एक महिला ने दुष्कर्म का मामला कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाई है। महिला ने  आराेप लगाई है कि महंत ने उसे शिष्या बनाकर अपने साथ मंदिर में ही रहने की जगह दी थी। बाद में उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के अनुसार महंत फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। महिला ने कोतवाली में महंत के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

महिला ने बताई उसका करीब 20 वर्ष पहले महाेबा में विवाह हुआ था। लगभग 8 साल पहले वह अपने पति से अलग हाे गई। इसके बाद वह इलाहाबाद कुंभ गई। आध्यात्म में ध्यान होने के कारण वह तीर्थ क्षेत्रों में रहती थी। इसी दौरान घूमते हुए सितंबर 2019 में छतरपुर पहुंची। छतरपुर में वह संकट माेचन मंदिर में महंत रामदास से मिली। महंत ने उसे दीक्षा देने और मंदिर में ही रहकर भगवान की सेवा करने की बात कही।

सितंबर में किया दुष्कर्म : पीड़िता 


पीड़ित महिला के कथानुसार मंदिर में रहते हुए  महंत ने उसके साथ सितंबर माह में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद दिसंबर 2019 तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की रिपाेर्ट पर काेतवाली पुलिस ने महंत के खिलाफ धारा 376, 506 भारतीय दंड विधान के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रकरण दर्ज हाेने के बाद से ही महंत फरार है। पुलिस द्वारा खोज-बीन जारी है।


बाबा के समर्थकों ने कहा आरोप झूठा:-


इस मामले में बाबा के समर्थकों ने कहा  कि ट्रस्ट की जमीन हड़पने के चक्कर में राजनीतिक षड्यंत्रकारियों ने महंत पर झूठा मामला दर्ज कराया है। महिला महंत से उसकी संपत्ति में लिखित में हिस्सा की मांग कर रही थी। इसके लिए वह लगातार धमकियां  दे रही थीं। पुलिस का कहना है कि जांच में सभी एंगल शामिल किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ