जनपद उपाध्यक्ष के असामयिक निधन से शोक की लहर

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जनपद उपाध्यक्ष के असामयिक निधन से शोक की लहर



जनपद उपाध्यक्ष के असामयिक निधन से शोक की लहर 


मझौली ।
जनपद पंचायत मझौली के उपाध्यक्ष राम करण बैगा की की हृदय गति रुकने से असामयिक  निधन हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। श्री बैगा आज  28 मार्च को सुबह अपने घर में पूर्ण रूप से स्वस्थ थे जिनकी एकाएक  हृदय गति(हार्टअटैक) से उनका निधन हो गया।वे अपने ईमानदार एवं सरल स्वभाव के कारण काफी लोकप्रिय  रहे हैं वही जनपद पंचायत में उनका कार्यकाल भी काफी सराहनीय रहा है।ऐसे में महज 35 वर्ष की उम्र मे  निधन से उनका परिवार शोकाकुल है। यह खबर जैसे ही सार्वजनिक हुई तो  शोक संवेदना व्यक्त करने का ताता लगा रहा। सभी ने मृत आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना किए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ