भोपाल में मिली कोरोना की संदिग्ध मरीज, मचा हड़कंप

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भोपाल में मिली कोरोना की संदिग्ध मरीज, मचा हड़कंप




भोपाल में मिली कोरोना की संदिग्ध मरीज, मचा हड़कंप

भोपाल। 
कोरोना वायरस का कहर पूरे विश्व में है। आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस पॉजिटिव का एक मामला सामने आया है। मरीज को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। अब प्रदेश में मरीजों की संख्या 5 हो गई है।भोपाल शहर को 24 मार्च तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। इसके बाद स्थिति को स्पष्ट करने के लिए कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने बयान जारी किया है। कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने बताया कि भोपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक पॉजिटिव केस मिला है। लेकिन, इससे किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। मरीज के परिजनों को गघर के अंदर बंद करके इलाज किया गया है। इलाके का सैनिटाइजेशन (साफ़-सफाई) की जा रही है।

शताब्दी एक्सप्रेस से आई थी भोपाल

परिवार सीहोर में रहता है
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि भोपाल लौटी 26 वर्षीय लड़की लंदन में लॉ एलएलएम की पढ़ाई कर रही है। वह 17 मार्च की सुबह दिल्ली पहुंची थी। आईजीआई एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के बाद डॉक्टर्स ने उसे फिट घोषित किया था। इससे बाद वह शताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर भोपाल आई थी। रविवार दोपहर को परिजनों ने कलेक्टर तरुण पिथौड़े से संपर्क कर कोरोना जांच की मांग की थी। 

भोपाल एम्स में हुई जांच:-

सैंपल की जांच भोपाल एम्स में हुई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। लड़की की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके परिजनों की भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा। साथ ही लड़की को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है।


17 मार्च से 22 मार्च के कई लोगों से मिली थी:-

भोपाल में कोरोना का पहला मामला जिस कॉलोनी में मिला है वो बेहद पॉश इलाका है। इस इलाके में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सहित कई मंत्री, विधायक और अधिकारी रहते हैं। यहां से सीएम हाउस और राजभवन एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। युवती के परिवार के सभी सदस्यों को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन लोगों की लिस्ट भी बना रही है, जिनसे वो 17 मार्च से लेकर 22 मार्च तक मिल चुकी है। उससे मिलने सीहोर के कुछ लोग भी आए थे। बताया जा रहा है कि इस बीच युवती शहर के एक डॉक्टर से भी इलाज कराने गई थी। कोई फायदा नहीं मिलने के बाद परिजन उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ