कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्र में सर्वेक्षण दल एवं अन्य दलों को नियुक्त किया

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्र में सर्वेक्षण दल एवं अन्य दलों को नियुक्त किया




कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्र में सर्वेक्षण दल एवं अन्य दलों को नियुक्त किया

रीवा।

कलेक्टर बसंत कुर्रे ने कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी की रोकथाम हेतु कंटेनमेंट प्लान के तहत महामारी की रोकथाम के लिए कोरोना पाजिटिव मरीज को दृष्टिगत रखते हुए इन्द्रानगर के वार्ड क्रमांक 12 बरा अन्तर्गत देवेन्द्र सिंह के निर्माणाधीन काम्पलेक्स से मधुवन डेयरी से होते हुए डॉ. सिंघल के मकान के पीछे के सम्पूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर विभिन्न दलों का गठन किया है। 
 कलेक्टर श्री कुर्रे ने बताया कि सर्वेक्षण दल में मार्तण्ड क्रमांक 2 के व्याख्याता रमेश पाण्डेय, एएनएम श्रीमती आरती द्विवेदी, नगर पालिक निगम के सफाई संरक्षक धीरेन्द्र, होमगार्ड के सीडीईआरएफ सचेन्द्र कोल की ड्यूटी लगाई है। दूसरी टीम में व्याख्याता बालेन्द्र पटेल, एएनएम सावित्री दुबे, नगर पालिक निगम के संदीप भारती, एसडीईआरएफ सत्यनारायण साहू को नियुक्त किया है। टीम क्रमांक 3 में व्याख्याता देवराज सिंह, एएनएम श्रीमती नीतू शुक्ला, नगर पालिक निगम के मनोज भारती, एसके 104 दिलीप पाण्डेय की ड्यूटी लगाई है। टीम क्रमांक 4 में व्याख्याता विजय शंकर अग्निहोत्री, प्रभारी वार्ड दरोगा बृजेन्द्र पाठक, एएनएम श्रीमती एसएन अंसारी, एसके 220 समयलाल की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने डॉ. एलके गर्ग, प्रत्युष कुमार सिंह, एएनएम मालती पाण्डेय एवं रमेश तिवारी, एमएस विनय दुबे, शकील अंसारी, एएनएम श्रीमती सरोज मिश्रा एवं रामराज साकेत की ड्यूटी लगाई है। व्याख्याता अखिलेश मिश्रा, राजस्व उप निरीक्षक रवि प्रकाश मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अल्का द्विवेदी, एसके 346 शंभू प्रसाद पाण्डेय, यूडीटी अनिलेश त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक नीलेश चतुर्वेदी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अंजू मिश्रा, एसके 248 वीरेन्द्र सिंह, यूडीटी चन्द्रशेखर मिश्रा, उपयंत्री मनोज सिंह, आशा श्रीमती निर्मला पटेल, एसके 320 राजमणि साकेत की ड्यूटी लगाई है। सहायक यंत्री दिलीप त्रिपाठी, सहायक शिक्षक कमलेश द्विवेदी, आशा श्रीमती गिरजा सिंह एसके 43 दीनानाथ साकेत की ड्यूटी लगाई है। कलेक्टर ने पर्यवेक्षण दल गठित किया है। इसमें हेल्थ सुपरवाइजर शिवशंकर तिवारी तथा श्रीमती सुधा शुक्ला की ड्यूटी लगाई है। श्रीमती कामनी जैन, श्रीमती चंन्द्रकली गुप्ता, श्रीमती पूर्णिमा सिंह, श्रीमती प्रियंका सेन को रिजर्व दल में रखा है। उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल अन्तर्राज्यीय बस अड्डा नियंत्रण कक्ष रहेगा। नियंत्रण कक्ष की सभी व्यवस्था नगर पालिक निगम के उपायुक्त एसके पाण्डेय करेंगे तथा नोडल अधिकारी डॉक्टर बसंत अग्निहोत्री सघन सर्वेक्षण में प्राप्त आंकड़ों का संकलन करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ