बाढ़ नियंत्रण हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित,15 जून से 30 सितंबर तक रहेगा संचालित

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बाढ़ नियंत्रण हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित,15 जून से 30 सितंबर तक रहेगा संचालित



बाढ़ नियंत्रण हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित,15 जून से 30 सितंबर तक रहेगा संचालित


सीधी।

    कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा आदेश जारी कर म.प्र. शासन राजस्व विभाग के निर्देश के परिप्रेक्ष्य में सीधी जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष भू-प्रबंधन कार्यालय परिसर में खोला गया है।

  जारी आदेशानुसार कन्ट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी सुवेन्द्र सिंह बघेल अधीक्षक भू-अभिलेख सीधी मो.नं. 9424370603 एवं उनके सहायक अजीत कुमार सिंह सहायक आपूर्ति अधिकारी मो.नं. 6268556599 होंगे। बाढ़ नियंत्रण कक्ष दिनांक 15.06.2020 से 30.09.2020 तक संचालित रहेगा। जिला कन्ट्रोल रूम में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

  सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक आशीष कुमार उइके अनुरेखक आरईएस सीधी, भागवत प्रसाद साकेत कलाकार पंचायत एवं सामाजिक न्याय सीधी एवं रामस्वरूप वर्मा खलासी आरईएस सीधी, दोपहर 12 बजे सायं 6 बजे तक शिवशंकर शुक्ला सहायक वर्ग-3 विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपुर नैकिन, वी.वी. राजू सहायक वर्ग -3 जल संसाधान विभाग सीधी एवं मनमोहन प्रसाद केवट स्थाईकर्मी आरईएस सीधी की ड्यूटी लगायी गयी है। इसी प्रकार सायं 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक अनिरूद्ध कुमार मिश्रा सुपरवाइजर महान परियोजना संभाग सीधी, रजनीश कुमार मिश्रा सहायक मानचित्रकार जल संसाधन विभाग सीधी एवं कैलाश चर्मकार परिचारक पशु चिकित्सा सेवाएं सीधी, रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हंसराज सिंह तथा संतोष कुमार पाण्डेय स्थाई कर्मी पी.डब्ल्यू.डी. सीधी एवं दिनेश कुमार पटेल स्थाईकर्मी पी.डब्ल्यू.डी. सीधी की ड्यूटी लगाई गई है। रामाधार विश्वकर्मा शा.कन्या.उ.मा.वि. सीधी एवं रामपाल द्विवेदी चौकीदार जल संसाधन विभाग सीधी की रिज़र्व के रूप में ड्यूटी लगायी गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ