नगर परिषद के वार्डों का आरक्षण हुआ संपन्न,देखिये सभी वार्डो की सूची

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नगर परिषद के वार्डों का आरक्षण हुआ संपन्न,देखिये सभी वार्डो की सूची




नगर परिषद के वार्डों का आरक्षण हुआ संपन्न,देखिये सभी वार्डो की सूची

रीवा।


नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों के तहत नगर परिषद सिरमौर तथा सेमरिया के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्ट्रेट सभागार में 24 जुलाई को संपन्न हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन ए.के. झा तथा एसडीएम सिरमौर नीलमणि अग्निहोत्री द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आरक्षण की कार्यवाही संपन्न की गयी। 
 इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद सिरमौर में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड क्र. 7 तथा वार्ड क्र. 3 एवं अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्र. 5 आरक्षित किये गये हैं। अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड क्र. 10 आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ावर्ग के लिए वार्ड क्र. 2 एवं वार्ड क्र. 8 तथा अन्य पिछड़ावर्ग महिला के लिए वार्ड क्र. 6 एवं वार्ड क्र. 15 निर्धारित किये गये हैं। अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं किया गया है। अनारक्षित वर्ग महिला के लिए वार्ड क्र. 1, वार्ड क्र. 11, वार्ड क्र. 13 निर्धारित किये गये हैं। वार्ड क्र. 4, वार्ड क्र. 9, वार्ड क्र. 12, वार्ड क्र. 14 अनारक्षित रहेंगे। 
 उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद सेमरिया के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड क्र. 15 तथा अनुसूचित जाति वर्ग महिला के लिए वार्ड क्र. 5 निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्र. 6 निर्धारित किया गया है। अन्य पिछड़ावर्ग के लिए वार्ड क्र. 2, एवं वार्ड क्र. 8 अन्य पिछड़ावर्ग महिला के लिए वार्ड क्र. 1 एवं वार्ड क्र. 14 निर्धारित किये गये हैं। अनारक्षित महिला के लिए वार्ड क्र. 4, वार्ड क्र. 10, वार्ड क्र. 12, वार्ड क्र. 13 निर्धारित किये गये हैं। अनारक्षित (मुक्त) के लिए वार्ड क्र. 3, वार्ड क्र. 7, वार्ड क्र. 9 तथा वार्ड क्र. 11 निर्धारित किये गये हैं। 


गोविंदगढ़ तथा बैकुण्ठपुर के वार्डों का भी हुआ आरक्षण:- 


नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों के तहत नगर परिषद गोविंदगढ़ तथा बैकुण्ठपुर के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्ट्रेट सभागार में 24 जुलाई को संपन्न हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन ए.के. झा तथा एसडीएम सिरमौर नीलमणि अग्निहोत्री एवं एसडीएम हुजूर श्रीमती फरहीन खान द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आरक्षण की कार्यवाही संपन्न की गयी। 
 इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद गोविंदगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड क्र. 7 तथा वार्ड क्र. 14 आरक्षित किये गये हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्र. 9 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड क्र. 15 आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ावर्ग के लिए वार्ड क्र. 3 तथा वार्ड क्र. 12 एवं अन्य पिछड़ावर्ग महिला के लिए वार्ड क्र. 1 एवं वार्ड क्र. 6 निर्धारित किये गये हैं। अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं किया गया है। अनारक्षित वर्ग महिला के लिए वार्ड क्र. 2, वार्ड क्र. 5, वार्ड क्र. 8 तथा वार्ड क्र. 10 निर्धारित किये गये हैं। वार्ड क्र. 4, वार्ड क्र. 11 तथा वार्ड क्र. 13 अनारक्षित रहेंगे। 
 उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद बैकुण्ठपुर में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड क्र. 5 तथा अनुसूचित जाति वर्ग महिला के लिए वार्ड क्र. 14 निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्र. 4 निर्धारित किया गया है। अन्य पिछड़ावर्ग के लिए वार्ड क्र. 3, वार्ड क्र. 8 एवं अन्य पिछड़ावर्ग महिला के लिए वार्ड क्र. 6 एवं वार्ड क्र. 11 निर्धारित किये गये हैं। अनारक्षित महिला के लिए वार्ड क्र. 2, वार्ड क्र. 7, वार्ड क्र. 9 तथा वार्ड क्र. 13 निर्धारित किये गये हैं। अनारक्षित (मुक्त) के लिए वार्ड क्र. 1, वार्ड क्र. 10, वार्ड क्र. 12 तथा वार्ड क्र. 15 निर्धारित किये गये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ