Online class: शैक्षिक कार्यक्रम “क्लासरूम” मध्य प्रदेश दूरदर्शन में 5 घंटे होगा प्रसारण, जानिए क्या रहेगा कक्षाओं का समय

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Online class: शैक्षिक कार्यक्रम “क्लासरूम” मध्य प्रदेश दूरदर्शन में 5 घंटे होगा प्रसारण, जानिए क्या रहेगा कक्षाओं का समय



Online class: शैक्षिक कार्यक्रम “क्लासरूम” मध्य प्रदेश दूरदर्शन में 5 घंटे होगा प्रसारण, जानिए क्या रहेगा  कक्षाओं का समय


सीधी।

 कोरोना संक्रमण के कारण विद्यालय बंद हैं। ऐसे समय में विद्यार्थियों की पढ़ाई में निरंतरता को बनाए रखने के लिए पठन-पाठन की व्यवस्था दूरदर्शन से एवं डिजिलेप व्हाट्सप्प माध्यम से संचालित हो रही हैl अगस्त माह से दूरदर्शन कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक शिक्षण सामग्री 5 घंटे तक प्रसारित करेगा। कक्षा 9 के लिए सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, कक्षा 10 के लिए 12  से 1 बजे तक, कक्षा 11 के लिए 11 से 12 बजे तक एवं कक्षा 12 के लिए दोपहर 1 से 2 बजे तक (कला व वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी के लिए) तथा  3 बजे से सायं 4 बजे तक विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। 

एपीसी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान सीधी ने जानकारी देकर बताया कि दिनांक 4 अगस्त से कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी विषय का प्रसारण दोपहर 1 से 2 बजे के समय में ही होगा अतः विज्ञान विषय के विद्यार्थी भी हिंदी एवं अंग्रेजी विषय का प्रसारण 1 से 2  के समय पर देखेंगे तथा विज्ञान संकाय के विषयों का प्रसारण 3 बजे से 4 बजे तक होगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत सीधी ने सभी ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच को ग्राम पंचायत में उपलब्ध टी वी को उक्त समय चक्र अनुसार खोले जाने हेतु पत्र भी जारी किया हैl सभी प्राचार्य, शिक्षक “हमारा घर हमारा विद्यालय” कार्यक्रम अंतर्गत पुस्तक वितरण, प्रवेश एवं पालकों और छात्रों से संपर्क कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ