शरदेंदु तिवारी के प्रदेश महामंत्री बनने से भाजपा विंध्य में और मजबूत होगी: इंद्रशरण सिंह

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

शरदेंदु तिवारी के प्रदेश महामंत्री बनने से भाजपा विंध्य में और मजबूत होगी: इंद्रशरण सिंह




शरदेंदु तिवारी के प्रदेश महामंत्री बनने से भाजपा विंध्य में और मजबूत होगी: इंद्रशरण

भाजपाइयों ने बांटी मिठाइयां

 सीधी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी तथा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा द्वारा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर जिला पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के नेतृत्व में मिठाइयां बांटकर केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार ज्ञापित कर खुशियां मनाई गईं।
 इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत राजनीति एवं जनता के लिए समर्पित व्यक्तित्व शरदेन्दु तिवारी हैं। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह का व्यक्तित्व एवं कृतित्व किसानों के लिए जीवन जीने वाला रहा है। दोनों से मेरा एवं जिले का अभिन्न नाता रहा है। इसलिए यह जिले की समस्त जनता के लिए सुखद और गौरव का क्षण है। उनके महामंत्री बनने से भाजपा विंध्य में और मजबूत होगी। जिले में अभी और खुशियों भरी सौगात मिलने वाली हैं।
चुरहट विधायक श्री तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि सीधी जिला कई मामलों में भाग्यशाली है। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, राज्यसभा- लोकसभा सांसद पार्टी ने दिए हैं। हम नवनियुक्त महामंत्री के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। 
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र सिंह चौहान ने बघेली में संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय चंद्र प्रताप तिवारी के घराने में जन्मे शरदेन्दु तिवारी जननायक हैं। उनके प्रदेश महामंत्री बनने से जिले के साथ-साथ विंध्य और प्रदेश सशक्त होगा।वे सर्वहारा वर्ग के नेता हैं। युवा होने के नाते नई सोच और विकास के लिए अग्रसर हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी ने  किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद वैश्य, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोती लाल पटेल, जिला मंत्री नीलम पांडे, नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान,बद्रीश मिश्रा, सेमरिया मण्डल अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, बाबूलाल कुशवाहा, राकेश मौर्य, मनोज तिवारी, निशांत मिश्रा कंपू ने भी अपना उद्बोधन दिया।
इस दौरान  प्रमुख रूप से कुंवर तिवारी,अजीत सिंह लल्ला, पुष्पराज सिंह चौहान ,तुषार द्विवेदी, नरेंद्र यादव, देवेंद्र द्विवेदी,योगेंद्र सिंह, राम बिहारी यादव, उत्कर्ष यादव, पुष्पेंद्र शुक्ला, जयशंकर द्विवेदी, हरिप्रसाद पनिका, अरुण सिंह ,शुभम जयसवाल,जीवेन्द्र सोनी,गुरु प्रसाद केवट,संतोष साकेत सहित अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ