किसान विरोधी कानून से खुश और किसानों की कर्ज माफी से नाखुश है शिवराज सरकार: कमलेश्वर

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

किसान विरोधी कानून से खुश और किसानों की कर्ज माफी से नाखुश है शिवराज सरकार: कमलेश्वर



किसान विरोधी कानून से खुश और किसानों की कर्ज माफी से नाखुश है शिवराज सरकार:  कमलेश्वर




(✍️आर.बी.सिंह राज) सीधी।

शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्री किसानों की कर्जमाफी से बिल्कुल खुश नहीं हैं। शिवराज सरकार किसानों को अपने खेतों में गुलाम बनाने वाले कानून से बहुत खुश है। 
पूर्व पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने आज यहां जारीअपने बयान में कहा कि भाजपा नेताओं को झूठ बोलने का असाध्य रोग लगा है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से झूठ बोलते बोलते सच का सामना करने में अब शर्म आ रही है। पटेल ने कहा कि यदि किसान कर्जे के बोझ से परेशान नहीं होते तो कर्ज माफी की बात क्यों होती? 
अब किसान खुद शिवराज सिंह से सवाल पूछ रहे है की जब आपकी सरकार को पता था कि किसान कर्जे से परेशान है और आत्महत्या कर रहे हैं तो कर्ज माफ क्यों नही किया? जब कमलनाथ सरकार ने कर्ज माफी की तो आपको क्या परेशानी है? जब हम परेशान किसानों का कर्ज माफ हुआ है तो आपको खुशी क्यो नही हो रही है? फसल बीमा प्रीमियम के नाम पर करोडो रुपये किसानों की जेब से चले गए तब आप और प्रधानमंत्री चुप क्यों बैठे रहे? जब किसानों पर मंदसौर में गोली चलवाई तो प्रधानमंत्री ने शोक का एक शब्द भी नही कहा। क्यों? शिवराज जी बताएं कि जब संसद में किसानों को गुलाम बनाने वाला कानून चुपके से पास हो गया तो मध्य प्रदेश के किसानों से सलाह मशविरा क्यों नहीं किया गया?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ