कांग्रेस को 26 वां झटका, दमोह सीट के विधायक ने भाजपा का दामन थामा

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कांग्रेस को 26 वां झटका, दमोह सीट के विधायक ने भाजपा का दामन थामा




कांग्रेस को 26 वां झटका ,दमोह सीट के विधायक ने भाजपा का दामन थामा


(सुधांशू द्विवेदी) भोपाल।

 उपचुनाव के मतदान से ठीक 9 दिन पहले कांग्रेस को 26वां झटका लगा है। दमोह सीट से पार्टी विधायक राहुल सिंह लोधी ने पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने इसे स्वीकार करते हुए सीट रिक्त घोषित कर दी है। रविवार को भाजपा दफ्तर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में राहुल ने भाजपा की सदस्यता ली। अब दमोह सीट पर छह माह में उपचुनाव होंगे।

कांग्रेस ने भाजपा में जाने वाले बाकी विधायकों की तरह इसे भी सौदेबाजी बताया है। उसके 26 विधायक भाजपा में जा चुके हैं और सदन में उसके 87 विधायक बचे हैं। भाजपा का कहना है कि कुछ और कांग्रेसी संपर्क में हैं। राहुल अभी सुरखी में कांग्रेस का प्रचार कर रहे थे। सूत्रों का कहना है कि सत्ता के तख्तापलट के बाद कमलनाथ ने प्रद्युम्न सिंह लोधी, राहुल और तरबर लोधी को सुरखी उपचुनाव की जिम्मेदारी सौंपी थी, क्योंकि यहां 15 से 18 हजार वोटर लोधी हैं। प्रद्युम्न जुलाई में भाजपा में चले गए। अब राहुल गए। सिर्फ बंडा से विधायक तरबर बचे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत के दिन राहुल लोधी हमारे नेतृत्व, विचारों और नीतियों पर विश्वास जताया है। राहुल के पार्टी में आने से भाजपा और मजबूत हुई है और अब हम लोग एक परिवार की तरह मिलकर दमोह क्षेत्र और पूरे प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ