मुख्यमंत्री निवास में दुर्गा नवमी पर पूजा अर्चना और कन्या पूजन

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मुख्यमंत्री निवास में दुर्गा नवमी पर पूजा अर्चना और कन्या पूजन



मुख्यमंत्री निवास में दुर्गा नवमी पर पूजा अर्चना और कन्या पूजन



मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने दुर्गा नवमी के अवसर पर माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान की पत्नी श्रीमती साधना सिंह ने नव दुर्गा की झांकी सजाई जिसमें शैलपुत्री, ब्रम्हचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धदात्री माता के दर्शन प्रमुख हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्गा नवमी पर दुर्गा माँ से नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या भोज का आयोजन भी किया गया जिसमें मुख्यमंत्री श्री चौहान और श्रीमती साधना सिंह ने कन्याओं के पैर पखारे और कन्याओं को भोज करवाया।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएँ
---
मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दशहरा पर्व हमें यह सीख देता है कि अच्छाई हमेशा बुराई पर जीत हासिल करती है।

श्री चौहान ने कहा कि जब-जब अहंकार और सत्य का सामना होगा। विजय सत्य की ही होगी। यही संदेश भगवान श्री राम के चरित्र से हमें मिलता है। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को संदेश दिया कि कोरोना संक्रमण के प्रति सजग और सतर्क रहते हुए दशहरा पर्व मनायें। कोरोना नियंत्रण के लिये जारी गाइडलाइन का पालन भी करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ