दाग बड़े गहरे हैं, बेनकाब चेहरे हैं: शिवराज सिंह

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दाग बड़े गहरे हैं, बेनकाब चेहरे हैं: शिवराज सिंह



दाग बड़े गहरे हैं, बेनकाब चेहरे हैं: शिवराज सिंह


(सुधांशू द्विवेदी)भोपाल।
 मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कमलनाथ पर हमला बोलते हुए उन्‍हें दागी बताया। शिवराज ने कहा, 'कमलनाथ जी कहते हैं कि वो बिलकुल बेदाग हैं। दाग बड़े गहरे हैं, बेनकाब चेहरे हैं। अगर दुनिया भर के वॉशिंग पाउडर भी ले आएं तो वो दाग धुल नहीं सकते। और इसलिए कम से कम कमलनाथ खुद को बेदाग न कहें।' पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज को नालायक कहा था। फिर कांग्रेसी नेता ने शिवराज को भूखा-नंगा कहा। इसके बाद कमलनाथ ने कहा कि नारियल लेकर चलते हैं और जहां पर मन करता है फोड़ देते हैं। सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री जैसे आरोप लगा चुके हैं। 
इसके जबाब में सीएम शिवराज भी कमलनाथ को किसानों का कर्ज नहीं माफ करने और उद्योगपति होने के आरोप लगाते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ