शरदेन्दु तिवारी का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत,प्रदेश महामंत्री बनने के बाद प्रथम जिला आगमन पर स्वागत

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

शरदेन्दु तिवारी का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत,प्रदेश महामंत्री बनने के बाद प्रथम जिला आगमन पर स्वागत



शरदेन्दु तिवारी का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत,प्रदेश महामंत्री बनने के बाद प्रथम जिला आगमन पर स्वागत



जिले की सीमा में प्रवेश करते ही स्वागत करने वालों की उमड़ी भीड़

 सीधी।

चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी के भाजपा प्रदेश महामंत्री बननें के बाद पहली बार जिला आगमन पर कल रविवार को जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। दिन ढलने के बाद शाम को उन्होंने जिला मुख्यालय के पूजा पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में अपना उद्बोधन दिया।
दोपहर को भाजपा महामंत्री शरदेन्दु तिवारी के जिले की सीमा में प्रवेश करते ही बघवार में उत्साहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं नें बैंड बाजे के साथ भव्य अगुवानी की। यहां करीब आधे घंटे तक माल्यार्पण एवं स्वागत का दौर चलता रहा। श्री तिवारी नें यहां संक्षिप्त आम सभा को भी संबोधित किया। यहां के बाद हत्था में भी उत्साहित कार्यकर्ताओं नें आत्मीय स्वागत किया। रामपुर नैकिन में भाजपा प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी नें स्वागत अभिनंदन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन नें उन्हें जो

जिम्मेदारी सौंपी है उस पर सभी के सहयोग से खरा उतरनें का प्रयास करूंगा। संगठन में युवाओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिससे वो पूरे जोश के साथ पार्टी संगठन के सिद्धान्तों को लोगों तक पहुंचा सकें। तत्पश्चात उनका काफिला कंधवार पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं नें गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। चुरहट पहुंचनें पर भाजपा प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी नें स्वागत के बाद आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही भारतीय जनता पार्टी का जनाधार और मजबूत किया जाएगा। संगठन नेतृत्व नें जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरा करनेें में कार्यकर्ताओं का सहयोग काफी आवश्यक है। बढ़ौरा एवं अर्जुन तोरण द्वारा जमोंड़ी में भी कार्यकर्ताओं द्वारा बैंड बाजे के साथ स्वागत किया। 

रामपुर नैकिन क्षेत्र में काफिले के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रशरण सिंह, निशांत मिश्रा कंपू , अमित सोनी, इंद्र प्रकाश गुप्ता छोटे, दिल शरण सिंह, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह चौहान, भोला गुप्ता पार्षद रामपुर नैकिन, अशीष तिवारी युवा समाज सेवी एवं पत्रकार, रामपुर नैकिन, सुनील सिंह जिला महामंत्री भाजयुमो सीधी, बृजेश कुशवाहा, रामकुमार साहू, नरेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, अनंत तिवारी, आनंद तिवारी पूर्व अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, लखन गुप्ता, राजकुमार गुप्ता लल्ला, राम सिया गुप्ता, मथुरा गुप्ता, अंकित गुप्ता, राघवेंद्र तिवारी, रिंकू सिंह, विनोद सिंह एवं रामपुर नैकिन क्षेत्र के सभी शुभचिंतक साथी गण समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ