बजरंग दल सीधी ने मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम,मातृ शक्तियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बजरंग दल सीधी ने मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम,मातृ शक्तियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा



बजरंग दल सीधी ने मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम,मातृ शक्तियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा



सीधी ।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सीधी नगर इकाई द्वारा गत कल सुभाष नगर बनिया कॉलोनी वार्ड क्रमांक 2 स्थित दुर्गा पंडाल में विशेष शस्त्र पूजन का एतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस शस्त्र पूजन में क्षेत्र की समस्त दुर्गा वाहिनी की बहने मातृ शक्ति युवा वर्ग और बुजुर्ग गणमान्य नागरिक सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बनारस से पधारे शास्त्री द्वारा वैदिक वेद मंत्र के उच्चारण के साथ जगत जननी जगदंबा दुर्गा का पूजन, दुर्गा चालीसा पाठ,  भजन, हनुमान चालीसा, गणेश वंदना के साथ माता जी की आरती के साथ विशेष सत्र पूजन का आयोजन किया गया|
       विशेष सत्र में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष गणेश सिंह परिहार,  भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री पुजेरी लाल मिश्रा, जिला सह मंत्री अजीत सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र सोनी, बजरंग दल जिला सह  संयोजक अनूप द्विवेदी एवं सोहिल सोनी, रोहित राठौर नगर संयोजक बजरंग दल, वेद सिंह चौहान, रूपेश द्विवेदी, मनमोहन सिंह, अतुल सिंह, हरि कृष्ण देव,  रमेश सिंह गहरवार, चंदन मिश्रा, दीपक मिश्रा शिवम सिंह चौहान,  विक्की, राहुल, अमित सिंह,  गगन अवधिया नगर मंत्री विश्व हिंदू परिषद, अनिल मिश्रा सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद नगर, माखन मिश्रा जिला बालोपासना प्रमुख बजरंग दल, अजीत सिंह मंटू, सौरभ सोनी, नमन गुप्ता, सर्वेश तिवारी, सोनू गुप्ता, अतुल त्रिपाठी, अंकुर चौरसिया, सुभाष सोनी आदि गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ