सीधी: कांग्रेस ने दी इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी: कांग्रेस ने दी इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि



सीधी: कांग्रेस ने दी इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि



सीधी।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस और पूर्व गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जवाहर कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान की अगुवाई में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें दोनों महान नेताओं के कृतित्व और व्यक्तित्व पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा विचार रखते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कांग्रेस पार्टी के उपस्थित पदाधिकारियों ने इस बात पर आक्रोश प्रगट किया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की शहादत को सरकारी तंत्र द्वारा भुलाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि इंदिरा गांधी का देश की एकता और अखण्डता को बनाये रखने में विशेष योगदान है। श्रीमती गांधी के द्वारा बैंको का राष्ट्रीयकरण, राजाओं को प्रिवि पर्स, पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बाग्लादेश के गठन, देश को परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बनाने, हरित क्रांति सहित अनेक कार्य किये गये। भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए वक्ताओं ने देश की आजादी के बाद रियासतो के एकीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए हमेशा सरदार पटेल को याद किया जाएगा। 
संगोष्ठी को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचन्द्र गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान, सहकारिता कांग्रेस के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदौरिया, नगर पालिका परिषद सीधी के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्नू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष श्रवण सिंह चौहान सहित कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किया। संगोष्ठी का संचालन संगठन महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में जय सिंह चौहान, गौरी साकेत, गोविन्द गुप्ता, महेन्द्र सिंह, दयाशंकर वर्मा, अश्वनी सिंह परिहार, श्रीनिवास जायसवाल, सज्जन सिंह परिहार, शशिकांत मिश्रा, प्रिंस सिंह परिहार, ओम प्रकाश सिंह चौहान, रजनीश श्रीवास्तव, मर्तण्ड सिंह महराज, गणेश द्विवेदी सहित कई कांग्रेसजन शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ