नेहरू युवा केंद्र ने दीपावली पर्व पर मझौली ब्लॉक के लेंडुआ गाँव मे कराया सांस्कृतिक कार्यक्रम

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नेहरू युवा केंद्र ने दीपावली पर्व पर मझौली ब्लॉक के लेंडुआ गाँव मे कराया सांस्कृतिक कार्यक्रम



नेहरू युवा केंद्र ने दीपावली पर्व पर मझौली ब्लॉक के लेंडुआ गाँव मे कराया सांस्कृतिक कार्यक्रम

 सीधी
       नेहरू युवा केंद्र सीधी के द्वारा दीपावली के दिन जिला युवा समन्यवक कुलदीप सिंह गहरवार और लेखपाल अर्जुन सिंह चौहान  के मार्गदर्शन में मझौली ब्लॉक के नेहरू युवा मंडल लेंडुआ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे उपस्थिति मुख्य आतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णलाल पयासी,
अध्यक्षता कर रहे जोदौरी पंचायत के सरपंच पति राजेन्द्र तिवारी, रोहिणी शुक्ला थे।  मंच का संचालन अम्बिकेश मिश्र ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले सरस्वती जी विवेकानंद को दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात अतिथियों के स्वागत करने के लिए स्वागत गीत, विभा, रश्मि, संजीता, सुनैना शुक्ला ने अपने स्वागतगीत के माध्यम से किया। कार्यक्रम के आगे  सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमे विभा शुक्ला और सुनैना शुक्ला ने अपने गीतों के माध्यम से भाव विभोर कर दिया। समाजसेवी उज्ज्वल मिश्रा भी अपनी कविताएं कही।
कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा महिला मण्डल लेंडुआ के द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम के आयोजक धीरज मिश्रा, श्रेम्प्रश द्विवेदी एवं उज्ज्वल मिश्रा के नेतृत्व में सम्पन्न सम्पन्न कराया गया ।  संस्कृत कार्यक्रम में भाग लेने वाले को पुरुष्कार प्रदान किया गया, वहीं विन्ध्य लोकगीत यूट्यूब चैनल की गायिका विभा शुक्ला को सरपंच पति ने भी अपने से पुरुष्कार प्रदान किये। इस कार्यक्रम में सुधांशू, कमलेश, अमितेश, जयप्रकाश, प्रवीण पांडेय, पवन तिवारी, धनेश गौतम,अमृतलाल शुक्ला, सुनीत शुक्ला आदि कई समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ