कोरोना वायरस: कृषि मंत्री की कोरोना से हुई मौत

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कोरोना वायरस: कृषि मंत्री की कोरोना से हुई मौत




बड़ी खबर: कृषि मंत्री की कोरोना  से हुई मौत 



नई दिल्ली।
तमिलनाडु के एग्रीकल्चर मिनिस्टर आर दोराइक्कन्नू की संक्रमण से शनिवार रात मौत हो गई। 72 साल के दोराइक्कन्नू को 13 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 2 दिनों से उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी। डॉक्टर्स ने दोराइक्कन्नू को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा था, जहां शनिवार रात 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उधर, देश में हर 10 लाख की आबादी में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार घटकर 6 हजार से कम हो गई है। अब हर 10 लाख में 5,908 नए मरीज मिल रहे हैं। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक ये आंकड़ा 7-8 हजार तक पहुंच गया था।

इस बीच, देश में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 11 करोड़ के करीब पहुंच गया है। अब तक 10 करोड़ 90 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 81 लाख 82 हजार 881 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात यह है कि अब तक 74 लाख 89 हजार 230 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 1 लाख 22 हजार 149 मरीजों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र में लंबे समय बाद मौत के ग्राफ में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। करीब 5 महीने के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या 80 से कम हुई है। शनिवार को 74 संक्रमितों की मौत हुई। इसके पहले 1 जून को यहां 79 लोगों ने जान गंवाई थी। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी और परिवार के 6 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी गंगवार ने शनिवार को ट्वीट करके दी। केंद्रीय मंत्री ने भी अपनी जांच कराई थी, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। गंगवार ने बताया कि उनके परिजन हाल में ही दिल्ली गए थे, जहां वे संक्रमित हो गए। सभी को फरीदाबाद के ESI अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ