नई श्रम नीति आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम: इंद्र शरण

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नई श्रम नीति आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम: इंद्र शरण




नई श्रम नीति आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम: इंद्र शरण



सीधी ।
नई श्रम संहिता सभी के लिए न्यूनतम वेतन और समय पर भुगतान सुरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बनाई गई कल्याणकारी नीति है।बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरुप श्रम कानूनों में सुधार के लिए पूरा देश लंबे समय से काम कर रहा था। व्यापक विचार विमर्श के आधार पर तैयार की गई नई श्रम त्मनि आत्मनिर्भर भारत की नीव रखती है। इसमें मजदूरों के हितों को सबसे ऊपर रखा गया है,साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि इससे उद्योग धंधे एवं व्यापार को बढ़ावा मिले। रोजगार के अवसरों को व्यापक रुप से निर्माण हो। हमारी श्रमिकों का कौशल विकास हो और देश के वैश्विक मंच पर हमारे श्रमिक खड़े हो सके।
उक्त आशय के उद्दगार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने चुरहट मंडल में आयोजित कार्यक्रम में जन जागरण अभियान के व्यक्त किये।
जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश में व्यापक श्रम सुधारों के लिए कदम बढ़ाए हैं। इन चार श्रम सुधार संशोधन से देश की श्रम शक्ति को नया संबल मिलेगा। इस संशोधन से मालिक और श्रमिकों के बीच की दूरी कम होगी और दोनों के लिए यह नीति कल्याणकारी होगी।

नई श्रम नीति से श्रमिकों सशक्तिकरण: डा. मनोज 

 वहीं मडवास मंडल में डॉ. मनोज मिश्रा ने श्रम नीति और पर्चा वितरण करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के निर्देशन में श्रम संहिता से श्रमिकों का सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है।जिले भर में  कार्यकर्ता इस प्रकार के अभियान चलाकर लोगों को जागरुकता का संदेश दे रहे हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से जिला महामंत्री केमला प्रजापति,रविचन्द सिंह परिहार,मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, बीरेंद्र तिवारी, मण्डल अध्यक्ष रजनीश शुक्ल,कृष्णलाल छोटू पयासी,मनोज तिवारी,रोहिणी रमण मिश्रा,शिवानन्द मिश्रा,शिवेंद्र सिंह,चंद्रमड़ी पाण्डेय,राममणि शुक्ला,मंत्री-वरुण पाण्डेय,धीरज पाण्डेय,कार्यसमिति सदस्य हरिशंकर पाण्डेय,अम्बिका शुक्ला,विनोद त्रिपाठी,उग्रप्रकाश तिवरी,श्रवण शाहू,कृष्ण बहादुर सिंह,राजेश पटेल, प्रदीप पाण्डेय, ऋषि पाण्डेय,सूर्यभान पटेल,महेंद्र शुक्ल,जानू सोनी,उमेश पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और चर्चा विवरण किया। इस आशय की जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ