किसान आंदोलन: आप ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन, जारी है किसान आंदोलन

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

किसान आंदोलन: आप ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन, जारी है किसान आंदोलन



किसान आंदोलन: आप ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन, जारी है किसान आंदोलन


नई दिल्ली।
 राजधानी दिल्ली में किसान आंदोलन जारी है। दिल्ली में प्रवेश की अनुमति मिलने के बाद भी बड़ी संख्या में किसान दिल्ली पंजाब बॉर्डर पर जमे हैं। शनिवार सुबह यहां किसानों ने बैठक की और अपनी आगे की रणनीति पर विचार किया। वहीं दोपहर में एक और बड़ी बैठक होंगी। इसमें तय होगा कि दिल्ली जाकर विरोध प्रदर्शन करना है या दिल्ली हरियाणा की सिंधू बॉर्डर पर ही धरना देना है। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार विवादित कानून वापस नहीं ले लेती, तब तक वे यहीं जमे रहेंगे। वे अपनी पूरी तैयारी करके आए हैं। उनके पास भरपूर मात्रा में राशन है। इस बीच, खबर यह है कि पंजाब से हजारों की संख्या में और किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं कहा जा रहा है कि पंजाब के इन किसानों को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड के किसानों का समर्थन मिला है। यदि यह किसान आंदोलन लंबा चलता है तो इन राज्यों के किसान भी दिल्ली कूच कर सकते हैं।   
किसान लगातार नारे बाजी भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने गलत कानून बनाकर किसानों की कमर तोड़ दी है। वहीं हरियाणा की खट्टर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की जा रही है। किसानों को प्रशासन ने दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान में प्रदर्शन की इजाजत दे दी गई थी लेकिन किसान सिंघु बार्डर पर ही जम गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ