रश्मि साकेत को डाक्टरेट की उपाधि

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रश्मि साकेत को डाक्टरेट की उपाधि



रश्मि साकेत को डाक्टरेट की उपाधि

 सीधी।
 सीधी शहर के अर्जुन नगर में रहने वाली कुमारी रश्मि साकेत पिता प्रीतमलाल साकेत माता श्रीमती शुशीला साकेत को अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2020 की डाक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने वनस्पति शास्त्र विषय में अपना शोधकर्ता डॉ. संतोष अग्निहोत्री प्राध्यापक विज्ञान महाविद्यालय रीवा मप्र के निर्देशन में पूर्ण किया है। रश्मि साकेत की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, भाई-बहन के साथ-साथ उनके दोस्त एवं अजाक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. के.एस. नेताम, आई.पी. प्रजापति, डॉ. सलीम खान, डॉ विनोद प्रजापति, डॉ. महेन्द्र कृषि वैज्ञानिक सीधी, एडवोकेट विनोद वर्मा, एड. अशोक कोरी, सबित खान क्षेत्र संयोजक, आ.जा.का. सीधी एस.एन. द्विवेदी सहायक परियोजना प्रशासक कुसमी, यू.एस.डी. दुवे, कैलाश मिश्रा, सत्यराज सिंह कर्चुली, शिवेन्द्र सिंह बघेल एवं समस्त आदिवासी विकास सीधी द्वारा उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ