विश्वासघात करने वालों को सबक सिखायें - अजय सिंह

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विश्वासघात करने वालों को सबक सिखायें - अजय सिंह



विश्वासघात करने वालों को सबक सिखायें - अजय सिंह


तीन नवंबर न्याय की तारीख होगी 
-
पंजे पर वोट देकर अन्याय का बदला जरूर लें और सच्चाई का साथ दें 
अजयसिंह की मतदाताओं से अपील

भोपाल 01 नवंबर, 2020।  पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आज मतदाताओं के नाम कांग्रेस प्रत्याशियों को उपचुनाव में जिताने की अपील करते हुये आग्रह किया है कि जनता के साथ विश्वासघात करने वालों को सबक सिखायें| कांग्रेस की सरकार बनाकर कमलनाथ जी को अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए एक बार फिर से मौका दें| 
अजयसिंह ने अपील में लिखा है कि आने वाली तीन नवंबर को प्रदेश में उपचुनाव हैं| आप सभी जानते हैं कि लोभी, महत्वाकांक्षी, धोकेबाज़ और दलबदलुओं के कारण यह थोपा हुआ चुनाव है| अब आपके लिए न्याय करने का दिन आ गया है| तीन नवंबर की तारीख न्याय की तारीख होगी| पूरे देश को यह बताने का दिन आ गया है कि मध्यप्रदेश के लोग सच्चाई का साथ देना और प्रजातन्त्र में न्याय करना जानते हैं| 
सिंह ने कहा कि आप सब जानते हैं कि प्रदेश को काम करने में विश्वास करने वाला अनुभवी मुख्यमंत्री कमलनाथ के रूप में मिला था| आपने कमलनाथ पर भरोसा किया था| उनकी कार्यशैली पर आपको विश्वास था| हम सब चाहते थे कि रात दिन के झूठे भाषण और खोखली बातें बंद हों| मध्यप्रदेश की नई पहचान बने| कमलनाथजी ने इस दिशा में जैसे ही काम करना शुरू किया तो माफिया, भ्रष्टाचारी, जनता के साथ छल कपट करने वाले सकते में आ गए| किसानों का कर्ज माफ करने, बिजली का बिल कम करने, उद्योग लाने और रोजगार बढ़ाने का काम शुरू हो गया था|
उन्होने कहा कि जैसे ही बड़े बड़े काम शुरू हुये, मिलावटखोरों, माफियाओं और सत्ता के लालची लोगों ने मिलकर 15 महीने में ही कमलनाथ सरकार गिरा दी| उन्हें अच्छे काम करने से रोक दिया| ये लोग आपकी पसंद नहीं थे| इन सबको आपने 15 सालों में अच्छी तरह जांच परख लिया था| इन लोगों ने भ्रष्टाचार का पैसा विधायकों की खरीदी में लगा दिया| 
अजयसिंह ने अपील में कहा कि अब आपकी बारी है, अपने वोट की कीमत वसूलने की| अब आपकी बारी है न्याय करने की| अब आपको जनता के साथ विश्वासघात करने वालों को सबक सिखाना है| आप सच्चाई का साथ जरूर दें| कांग्रेस को पंजे पर वोट देकर अन्याय का बदला जरूर लें| धोकेबाजों को ऐसा सबक सिखाएँ कि पूरे देश में ऐसी धोकेबाजी करने की कोई सोच भी न पाये| 
सिंह ने मतदाताओं से विनम्र आग्रह किया है कि वे न्याय करें और कांग्रेस की सरकार बनाकर कमलनाथजी को एक बार फिर से अपने अधूरे कामों को पूरा करने का मौका दें| 
उल्लेखनीय है कि अजयसिंह विगत 15-20 दिनों से कमलनाथ के साथ जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार प्रचार कर रहे थे| वे कई जगह अकेले भी गए हैं| शिवराज और सिंधिया को घेरने की उनकी प्रभावी आक्रामक शैली ने मतदाताओं को काफी प्रभावित किया है| साथ ही स्व॰ अर्जुनसिंह के समकालीन कांग्रेस नेताओं में भी उनके कारण काफी उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा है| हर सभा में उन्होंने कमलनाथ सरकार के बड़े बड़े कामों को सिलसिलेवार बताकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ