गोतरा में हुआ बड़ा देव की स्थापना,गोंडी धर्म ,संस्कृति,साहित्य का हुआ सम्मेलन

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गोतरा में हुआ बड़ा देव की स्थापना,गोंडी धर्म ,संस्कृति,साहित्य का हुआ सम्मेलन



गोतरा में हुआ बड़ा देव की स्थापना,गोंडी धर्म ,संस्कृति,साहित्य का हुआ सम्मेलन


(संतोष तिवारी)सीधी/कुसमी।

कुसमी ब्लॉक के गोतरा अष्ठभुजी मंदिर के समीप बड़ादेव की प्रतिमा की  स्थापना के साथ ही गोंडी धर्म,संस्कृति, साहित्य सम्मेलन गोंड समाज महासभा सीधी कुसमी के तत्वावधान में सम्मेलन का आयोजन किया गया यह सम्मेलन मुख्य अतिथि विशन सिंह परतेती(प्रदेशाध्यक्ष गोंड समाज महासभा),संरक्षक लालदेव सिंह कुशरो(सेवानिवृत्त एस डी ओ पी तिलखोरा),महाबालेश्वर सिंह ओलको(जिलाध्यक्ष),की अध्यक्षता ,विशिष्ट अतिथि रविंद्र सिंह परते(आर्थिक शैक्षिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष म्.प्र.), फतेबहादुर सिंह मरकाम(गोंडवाना गाथा रचयिता एवम साहित्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष)सुशीला सिंह धुर्वे(कार्यवाहक अध्यक्ष गोंडी धर्म संस्कृति, एवम साहित्य प्रकोष्ठ म. प्र.)के साथ आमंत्रित अतिथियों में धर्मपाल सिंह (बी ई ओ कुसमी),डॉ राजबहादुर सिंह मरकाम(बी एम ओ कुसमी),हीराबाई सिंह (जनपद अध्यक्ष कुसमी),लाला सिंह मरकाम(निगरी),हुब्बलाल सिंह मरकाम (पूर्व जनपद अध्यक्ष धुपखड़),मकरंद सिंह उइके सरपंच टमसार,नवल सिंह उर्पेती(जिला शिक्षा अधिकारी सीधी),राम सिंह नेटी(पाँड़),कमलेश सिंह (पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रुन्दा),मान सिंह उइके (से.नि.बी ई ओ टिकरी),अवधेश प्रताप सिंह गिजवार,बाबूलाल सिंह मरावी(चोरवा),बंशबहोरन सिंह कुशरो (कठास),छोटेलाल सिंह सोटिया (टमसार),अशोक कुमार गोयल,अशोक सिंह पैगाम,राजेश सिंह पैगाम (चितरंगी) की उपस्तिथी में शनिवार शाम को गोंडवाना गाथा,रविवार को बड़ादेव की स्थापना,धर्माचार्य प्रशिक्षण, विद्वानों का विचार,के साथ जय सेवा म्यूजिकल ग्रुप सीधी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कर्मा शैला का आयोजन के साथ उपस्तिथ गोंडवाना महासभा के अतिथियों द्वारा गोंड समाज की समजिक संरचना,लिंगोवाद,धार्मिक, आर्थिक एवम संवैधानिक विचार प्रस्तुत किये गए  कार्यक्रम में कुसमी के ब्लॉक अध्यक्ष गेंदलाल सिंह कुशराम,जीवन सिंह श्याम जूरी,गोविंद सिंह टमसार,पुष्पराज सिंह जूरी सुशीला सिंह,के साथ व्यवस्थापक शकंर सिंह कुशरो (गोतरा सरपंच),उदयभान सिंह नेताम गोतरा,अर्जुन सिंह नेताम गोतरा,महेंद्र सिंह उइके द्वारा कार्यक्रम को सम्पन्न कराने  व्यवस्था के अच्छे इंतजाम किये गए थे। मंच का संचालन इंद्रभान सिंह पोरते,मोहन सिंह उइके,शंकर सिंह केरमा द्वारा किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ