सीधी: मुख्यमंत्री ने किसानों के खातों में खरीफ फसल के 1600 करोड़ की राहत राशि अंतरित की,35 लाख से अधिक किसानों को

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी: मुख्यमंत्री ने किसानों के खातों में खरीफ फसल के 1600 करोड़ की राहत राशि अंतरित की,35 लाख से अधिक किसानों को



सीधी: मुख्यमंत्री ने किसानों के खातों में खरीफ फसल के 1600 करोड़ की राहत राशि अंतरित की,35 लाख से अधिक किसानों को



नये कृषि कानून किसानों को अपनी फसल का दाम तय करने और अपनी मर्जी से फसल बेचने का अधिकार देते हैं- विधायक 

 सीधी।
     मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रायसेन जिले से  प्रदेश के 35 लाख से अधिक किसानों को खरीफ 2020 फसल के 1600 करोड़ की राहत राशि किसानों के खातों में अंतरित की गयी। सीधी जिले में जिला, विकासखण्ड, तहसील एवं पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री चौहान के संबोधन को लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सुना और देखा गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के लिये किये जा रहे बदलावों के बारे में किसानों को बताया तथा  मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा केन्द्र द्वारा पारित तीन कृषक कानूनों के बारे में विस्तार से किसानों को जानकारी दी गयी।

  जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विधानसभा क्षेत्र सीधी केदारनाथ शुक्ल ने कहा कि किसान कानूनों के संबंध में लगातार भ्रम फैलाये जा रहे हैं। किसान कानून को लेकर वे लोग भ्रम फैला रहे हैं जिन्होंने न कभी खेती की, न किसानों के हित की बात सोची। उन्होंने कहा कि नये कृषि कानून किसानों को अपनी फसल का दाम तय करने और अपनी मर्जी से फसल बेचने का अधिकार देते हैं। ऐसे कानून किसान विरोधी कैसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि नये कृषि कानून के तहत किसान समर्थन मूल्य पर अनाज देने, कृषि उपज मण्डी में अनाज बेचने अथवा अच्छे दामों पर व्यापारी को अनाज देने के लिए स्वतंत्र हैं। यदि कोई व्यापारी किसी किसान के घर से अच्छे दाम देकर अनाज खरीदा है तो किसान को फसल बेचने में आपत्ति क्यों होगी। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नये कृषि कानून बनाकर खेती के चहुमुखी विकास के द्वार खोल दिये हैं। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कृषकों के हितों को ध्यान में रख कर योजनाओं को बनाया जा रहा है तथा उनका क्रियान्वयन किया जा रहा है। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए पीएम किसान योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से 4 हजार रुपये प्रतिवर्ष प्रदाय किये जा रहे हैं, जो कृषकों को उनकी किसानी की आवश्यकताओं की पूर्ति में मददगार होंगे। विधायक ने कहा कि इसी प्रकार कृषकों को कृषि गतिविधियों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए कृषकों, पशुपालकों, मछली पालकों के क्रेडिट कार्ड बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कृषकों से अपील की है कि लोगों के बहकावे में नहीं आएं और आगे आकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

कृषकों को क्रेडिट कार्ड वितरित

इस अवसर पर 5 कृषकों, 21 पशुपालकों एवं 10 मछली पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये गए। इसके साथ ही 5 कृषक हितग्राहियों को नेपसेक स्पेयर प्रदाय किये गए।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आरके शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजमणि साहू, सदस्य मनोज भारती, गणमान्य नागरिक गुरुदत्त शरण शुक्ल, सुरेश सिंह चौहान, राम नरेश मिश्र, धर्मेंद्र शुक्ल, उपसंचालक कृषि राजेश सिंह चौहान, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. एम. पी. गौतम, सहायक संचालक मत्स्योद्योग आरएन पटेल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ