पंचायत चुनावों की मतगणना जारी,21 जिलों में हुए थे चुनाव

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पंचायत चुनावों की मतगणना जारी,21 जिलों में हुए थे चुनाव



पंचायत चुनावों की मतगणना जारी,21 जिलों में हुए थे चुनाव

 जयपुर।
 राजस्थान में आज 21 जिलों में हुए पंचातय चुनावों के परिणाम घोषित होना शुरू हो गए हैं। अब तक के नतीजों के मुताबिक, पंचायत समिति सदस्यों की 4 सीटों पर कांग्रेस, 4 पर भाजपा और 2 पर अन्य की जीत हुई है। उदयपुर जिले में 9 पंचायत समिति सदस्यों पर कांग्रेस, 3 पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के तहत अतिरिक्त सुरक्षा के बीच मतणना हो रही है। उम्मीद है कि शाम तक 636 जिला परिषद सदस्यों और 4,371 पंचायत समिति सदस्यों की घोषणा हो जाएगी। हर बार तरह यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हाल ही में घोषित ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम निकाय चुनाव के बाद सभी की नजर इन चुनाव परिणामों में पर भी है। इन चुनावों के लिए चार चरण में वोटिंग हुई थी। 23 नवंबर, 27 नवंबर, 1 दिसंबर और 5 दिसंबर। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले मतपत्रों की गिनती होगी और इसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी। 11 बजे पहले नतीजा आने की उम्मीद है। राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि 636 जिला परिषद पदों के लिए 1,778 उम्मीदवार और 4,371 पंचायत समिति पदों के लिए 12,663 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी चरणों के लिए मतों की गिनती सुबह 9 बजे से सभी जिला मुख्यालयों पर शुरू हो गई है। पंचायत के मुखिया या प्रमुख का चुनाव 10 दिसंबर को होगा और उप प्रमुख का चुनाव 11 दिसंबर को होगा। इन चुनाव परिणाम से यह साफ होगा कि राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में भाजपा और कांग्रेस, में से किसका दबदबा है। वैसे भी राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार आरोप लगाती रही है कि भाजपा उसकी सरकार को गिराने की लगातार कोशिश कर रही है। इस तरह यहां जो भी पार्टी ज्यादा सीट जीतेगी, वह अपनी आवाज बुलंद करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ