कुसमी एस डी एम ने दिखाई दरियादिली,गरीब महिला को जनपद अध्यक्ष के हाँथो दिलवाया गया 5 हजार की सहायता राशि

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कुसमी एस डी एम ने दिखाई दरियादिली,गरीब महिला को जनपद अध्यक्ष के हाँथो दिलवाया गया 5 हजार की सहायता राशि



कुसमी एस डी एम ने दिखाई दरियादिली,गरीब महिला को जनपद अध्यक्ष के हाँथो दिलवाया गया 5 हजार की सहायता राशि



(संतोष तिवारी) कुसमी।

सीधी जिले के कुसमी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत लुरघुटी की निवासी मनोज गुप्ता की माँ संगीता गुप्ता पति रामकृपाल गुप्ता निवासी लुरघुटी का गत शनिवार की रात्रि  हाथियों ने  घर गिरा दिया गया था जिस कारण गरीब महिला संगीता गुप्ता को घर को मरम्मत कराने में काफी दिक्कत हो रही थी पटवारी लुरघुटी अतुल तिवारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर गरीबों के प्रति मदद करने वाले  दरियादिली कुसमी के एसडीएम आर के सिन्हा ने रेडक्रास से 5000 की तत्कालीन सहायता राशि जारी की जिसे जनपद अध्यक्ष कुसमी हीरावाई सिंह के हाँथो गरीब महिला को प्रदाय करवाया गया संकट के समय  तात्कालीन सहायता राशि मिलने से महिला ने कुसमी एस डी एम को धन्यवाद ज्ञापित के साथ लम्बी उम्र जीने की कामना की है  ।ज्ञात हो कुसमी एस डी एम आर के सिन्हा हमेशा हमेशा से ही बेसहारा ,जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कुसमी वनांचल में जाने जाते हैं जो क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाये हुए हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ