रिटायर्ड मेजर रामदर्शन शर्मा का निधन

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रिटायर्ड मेजर रामदर्शन शर्मा का निधन



रिटायर्ड मेजर रामदर्शन शर्मा का निधन


 सीधी
सेना के रिटायर्ड मेजर रामदर्शन शर्मा का बीते सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे गृह ग्राम कमर्जी में निधन हो गया, वे 96 वर्ष के थे तथा अंतिम समय तक पूरी तरह से स्वस्थ्य रहे। बांग्लादेश और चीन से भारत की जंग के दौरान उन्होनें काफी जाबांजी का परिचय देते हुए दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए थे। जिसके चलते उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। अपनी सेवा के दौरान इन्हें कई मैडल में प्राप्त हुए थे। स्व. रामदर्शन शर्मा के निधन से शोक की लहर क्षेत्र में व्याप्त है। उनके पुत्रों में पीएचई कर्मी रमेश कुमार शर्मा, पत्रकार उमेश शर्मा एवं संविदाकार मंगलेश शर्मा शामिल हैं। रिटायर्ड मेजर स्व. रामदर्शन शर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त  करने वालों में राममणि राम मिश्रा, प्रेमलाल मिश्रा, शेषमणि मिश्रा, राजकुमार शर्मा, कैलाश शर्मा, त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा, प्रेमलाल शर्मा आदि शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ