मझौली: असामाजिक तत्वों ने तोड़ी हनुमान जी की मूर्ति, आरोपी गिरफ्तार

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मझौली: असामाजिक तत्वों ने तोड़ी हनुमान जी की मूर्ति, आरोपी गिरफ्तार


मझौली: असामाजिक तत्वों ने तोड़ी हनुमान जी की मूर्ति, आरोपी गिरफ्तार


मझौली
थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन डेवा के पास स्थित हनुमान मंदिर में विराजित हनुमान जी की मूर्ति को 18 जून गुरुवार की दरमियानी रात असामाजिक तत्वों के द्वारा मूर्ति को कई टुकड़ों में खंडित कर आस्था को चोट पहुंचाई गई थी जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा थाना मझौली में 19 जून को सुबह संदेहियों के नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था जिसे गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विशाल शर्मा के द्वारा साइबर सेल के माध्यम से आरोपी चक्रधारी पटेल पिता रामचरित पटेल निवासी ग्राम डेवा को जिला मुख्यालय सीधी से गिरफ्तार कर लिया गया है एवं आगे की कार्यवाही जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम डेवा के दक्षिणी सीमा जंगल के मध्य सदियों से लोक आस्था एवं धार्मिक केंद्र रहा विजय घाट बघमंडा जहां भगवान शिव पार्वती की मंदिर है एवं मूर्तियां स्थापित है जिसमें पिछले वर्ष मंदिर का गुंबद तोड़ दिया गया था और त्रिशूल व घंटा चोरी कर ली गई थी उस समय भी थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। लेकिन आरोपियों को नहीं पकड़ा जा सका था।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में व्याप्त है आक्रोश

सनातन आस्था पर भरोसा रखने वाले ग्रामीणों को इस घटना के बाद ऐसे सामाजिक तत्वों के घृणित कार्य को लेकर काफी आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त है एवं ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी भी मंदिर एवं मूर्ति को खंडित करने की हिमाकत ना करें।

इनका कहना

हमारे ग्राम में आस्था को चोंट पहचाने की यह दूसरी घटना है इसके पहले भी बघमंडा में शिव पार्वती मंदिर में तोड़फोड़ एवं चोरी की गई है अब हनुमान मंदिर की मूर्ति खंडित की गई है। कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।

महावीर यादव 
सामाजिक कार्यकर्ता डेवा

ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसा दुःशाहस ना करें। अगर शीघ्र कड़ी कार्यवाही नहीं की जाती है तो हम ग्रामीण जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे। 
रामनरेश गुप्ता 
ग्रामीण
घटना के संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और मुख्य आरोपी चक्रधारी पटेल को जिला मुख्यालय सीधी से गिरफ्तार कर लिया गया है कल तक में उस मंदिर में मूर्ति की स्थापना हो सकती है।

विशाल शर्मा
 थाना प्रभारी मझौली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ