जनता पर कर्ज का बोझ लादकर विधायक खरीदी में भाजपा ने लुटाया प्रदेश का खजाना-कांग्रेस

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जनता पर कर्ज का बोझ लादकर विधायक खरीदी में भाजपा ने लुटाया प्रदेश का खजाना-कांग्रेस




जनता पर कर्ज का बोझ लादकर विधायक खरीदी में भाजपा ने लुटाया प्रदेश का खजाना-कांग्रेस


कर्ज लेकर घी पीने की कहावत चरितार्थ कर रही है शिवराज सरकार- प्रदीप सिंह दीपू


सीधी।
प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रतिमाह लिए जा रहे भारी भरकम कर्ज पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवराज सरकार पर प्रदेश की जनता के ऊपर कर्ज़ का बोझ लादकर विधायक खरीदी में प्रदेश का खजाना लुटाने का आरोप लगाया है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने जारी बयान में कहा है कि सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर  अनैतिक एवं आलोकतांत्रिक साधनों से सत्ता पर काबिज  शिवराज सरकार कर्ज लेकर घी पीने की कहावत को चरितार्थ  कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने अपने बयान में कहा है कि लोकतंत्र की हत्या कर जनादेश को कुचलकर जब से शिवराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने मध्य प्रदेश में सरकार बनाई है तब से शिवराज सिंह प्रत्येक माह कर्ज पर कर्ज लेकर मध्य प्रदेश को गिरवी रखने में लगे हुए हैं।उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार की वित्तीय  कुप्रबंधन सरकारी खजाने का राजनीतिक दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार कारण आज मध्य प्रदेश पूरी तरह से कर्ज में डूब कर आर्थिक बदहाली की दलदल में फस चुका है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि शिवराज सरकार ने पिछले 8 महीने में 15 बार ऊंचे ब्याज दर पर 31630 करोड़ रुपए मार्केट से कर्ज लेकर प्रदेश कि 7.50 करोड़ जनता को गिरवी रख दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आज मध्य प्रदेश का बच्चा बच्चा शिवराज सिंह द्वारा लिए गए कर्ज का 28 हजार का कर्जदार है।उन्होंने कहा कि अब तो केंद्र सरकार भी शिवराज सरकार द्वारा लिए जा रहे बेलगाम कर्ज पर लगाम लगाने का निर्णय ले चुकी है।वित्त मंत्रालय ने साफ कहा है कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार आगामी वित्त वर्ष तक किसी भी प्रकार कर्ज़ नहीं ले सकती क्योंकि चालू वित्त वर्ष में प्रदेश सरकार की कर्ज लेने की जो लिमिट थी उसे शिवराज सरकार पार कर चुकी है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को गिरवी रख कर पिछले 8 महीने में ऊंचे ब्याज दर पर लगभग 32 हजार करोड़ कर्ज़ लेकर प्रदेश के ऊपर सवा 2 लाख करोड़ से ऊपर कर्ज लाद चुकी है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश को गिरवी रख कर हर महीने जो  हजारों करोड़ रुपए का कर्ज लिया जा रहा है उस पैसे से प्रदेश का कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है बल्कि कर्ज की राशि भाजपा की नाजायज सत्ता को कायम रखने के लिए विधायकों के खरीद-फरोख्त एवं व्यर्थ के आयोजनों तथा भ्रष्टाचार की बलि चढ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ