निर्भय संकल्प सीधी पुलिस द्वारा दिया जा रहा महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

निर्भय संकल्प सीधी पुलिस द्वारा दिया जा रहा महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण



निर्भय संकल्प सीधी पुलिस द्वारा दिया जा रहा महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण



सीधी।
      महिला सुरक्षा अन्तर्गत शासन के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अन्जुलता पटले सीधी के मार्गदर्शन में पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड सीधी में बालिकाओं एंव महिलाओं को वुशू मार्शल आर्ट आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही महिला पुलिस को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य है कि बालिकाएं अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। 

वुशू कोच मानिन्द शेर अली खान  जिला प्रशिक्षक  खेल एंव युवा कल्याण विभाग सीधी व काजोल बनर्जी सह सचिव जिला वुशू संघ सीधी, मनोज जायसवाल के द्वारा दिनांक 29.12.2020 से प्रातः 07 बजे से 08 बजे तक नियमित आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डॉ. वन्दना सिंह आर.आई पुलिस लाईन सीधी के उपस्थिति में यह प्रशिक्षण सम्पादित हो रहा है। साथ ही जिले के विद्यालयों में भी आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है एवं गुड टच व बैड टच का फर्क साझा किया जा रहा है व इस थीम पर स्पीच पुलिस अधिकारियों द्वारा दिया जा रहा है। साईकिल रैली, नाटक, डांस, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन आत्मरक्षा की थीम पर किया जावेगा। आत्मरक्षा प्रशिक्षण में अधिक से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं को भाग लेकर आत्मरक्षा के गुण सीखने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ