वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में नर बारासिंघा की हुई मृत्यु

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में नर बारासिंघा की हुई मृत्यु




वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में नर बारासिंघा की हुई मृत्यु
 

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में बारासिंघा बाड़े में आज शुक्रवार को एक नर बारासिंघा मृत पाया गया। प्रथम दृष्टया बारासिंघा की मृत्यु वन्य प्राणियों की आपसी लड़ाई के कारण होना पाई गई।

उक्त नर बारासिंघा का पोस्टमार्टम राज्य पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डॉ. एस.के. तुमड़िया, वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. प्रीतम आचार्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पोस्टमार्टम के समय अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री जे.एस. चौहान सहित संचालक वन विहार भी मौजूद थे। पोस्टमार्टम के बार बारासिंघा का शव-दाह कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला से पांच साल पहले 7 बारासिंघा वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में लाए गए थे। उद्यान में बारासिंघा को अनुकूल वातावरण के साथ उचित देखभाल के कारण बारासिंघा के परिवार में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। वन विहार में अब 14 बारासिंघा हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ