नगरीय निकाय चुनाव एवं आजीवन सहियोग निधि को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष का तूफानी दौरा जारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नगरीय निकाय चुनाव एवं आजीवन सहियोग निधि को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष का तूफानी दौरा जारी



नगरीय निकाय चुनाव एवं आजीवन सहियोग निधि को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष का तूफानी दौरा जारी 


प्रत्याशी कि नहीं परिणाम की चिंता करें कार्यकर्ता: डॉ देवेंद्र 


 सीधी।
नगरी निकाय चुनावों एवं आजीवन सहयोग निधि को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान का जिले में तूफानी दौड़ा जारी है। इसी क्रम में चुरहट में मंडल पदाधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली।
पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि आजीवन सहियोग निधि की लक्ष्य पूर्ति एवं नगरीय निकाय चुनाव में प्रचंड जीत, दोनों पार्टी के लिए आवश्यक है। इस हेतु कार्यकर्ता जीजान से जुट जाएं।
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख रुप से विन्ध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह,जिला उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला,महामंत्री केमला प्रजापति, कृष्ण बहादुर सिंह, जय शंकर द्विवेदी सोनवर्षा, महेन्द्र शुक्ला, पीयूष सिंह , मण्डल उपाध्यक्ष चेतमनी सोनी, श्रीमती ललिता शर्मा , रामकृष्ण पटेल, चंद्रशेखर मिश्रा , महामंत्री प्रदीप पांडेय एवं संदीप साकेत, मंडल मंत्री ऋषि पांडेय, देवेन्द्र सिंह, राजनरायन सिंह, कलावती साकेत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं जिला महामंत्री एवं प्रभारी डॉ देवेंद्र त्रिपाठी ने  रामपुर नैकिन मंडल के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि भाजपा समाजसेवा के साथ-साथ भारत माता को विश्व गुरु बनाने हेतु हर चुनाव जीतना आवश्यक है। नगर पंचायत चुनाव हेतु मतदाता सूची से लेकर घर घर कैंपेन आवश्यक है। हमें प्रत्याशी की नहीं, परिणाम,फतेह की चिंता करनी है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से  मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष आनंद बिहारी मिश्र, राम सिया गुप्ता, मथुरा गुप्ता, नरेंद्र सिंह, विनोद सिंह बरगाही, भोला प्रसाद गुप्ता, प्रदीप सिंह, सुषमा सिंह, पुनिता मिश्रा, मंडल महामंत्री लवकुश गर्ग,मंडल के पूर्व महामंत्री विजय शंकर शुक्ल, सूर्य नारायण पांडे, नरेंद्र शुक्ला, राम गरीब सिंह, मनीष गौतम, शंकर सोनी, राजीव लोचन तिवारी, नीरज मिश्रा, अक्षत पटेल,कलाम खान, रईस खान, महिला मोर्चा जिला मंत्री प्रियंका तिवारी, गुड़िया साकेत, शिवाकांत उपाध्याय, नीरज मिश्रा, रूपेश गुप्ता, विनीत गुप्ता, आशीष तिवारी, राजा, महेंद्र यादव, अजय मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ