जयपुर - दिल्ली ले जाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जयपुर - दिल्ली ले जाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म



जयपुर - दिल्ली ले जाकर युवती से  सामूहिक दुष्कर्म




 एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला ने चार लोगों पर आरोप लगाया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ उसका मेडिकल करवाया है। पीड़िता का गत 9 फरवरी को अपहरण किया गया था और 18 फरवरी को वह उनके चंगुल से मुक्त मुक्त हुई।

मामला राजस्थान के जोधपुर जिले की करवड़ का है करवड़ पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि उसके गांव का ही रहने वाला जसवंत सिंह के पास पीड़िता के पास अश्लील फोटोग्राफ व वीडियो थे, जिसे वह सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा था, और वह देशी कट्टा दिखाकर 9 फरवरी की आधी रात को उसको घर के बाहर बुलाकर अगवा किये।


बीच रास्ते में जसवंत सिंह का दोस्त अरविंद सिंह ने पीड़िता से छेड़छाड़ की। फिर उसे जसवंत सिंह अपने साथ एक बस में जयपुर लेकर गया। और वह जीवराज गुर्जर नाम के मकान पर ले गया। जसवंत और जीवराज ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी जसवंत उसे जयपुर से दिल्ली लेकर गया, जहां पर शैलेंद्र नाम के शख्स के मकान पर रखा और वहां पर जसवंत और शैलेंद्र ने बारी बारी दुष्कर्म किया। पीड़िता के लापता होने की जानकारी पर परिजन उसे ढूंढ़ने लगे।

इस पर पता लगा कि वह दिल्ली में है। तब परिवार के लोग 18 फरवरी दिल्ली पहुंचकर एक कमरे से उसे मुक्त करवाया। पीड़िता अपने पति से मनमुटाव के चलते अलग से रह रही थी। एसीपी राजेंद्र दिवाकर ने बताया कि करवड़ पुलिस ने अब पीड़िता की रिपोर्ट पर चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ