पेट्रोलियम पदार्थ की मूल्य वृद्धि एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने धरना देकर ज्ञापन सौंपा

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पेट्रोलियम पदार्थ की मूल्य वृद्धि एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने धरना देकर ज्ञापन सौंपा




पेट्रोलियम पदार्थ की मूल्य वृद्धि एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने धरना देकर ज्ञापन सौंपा


 *समेकित कर की पेनल्टी शुल्क  वसूलना अत्याचार है पेनाल्टी शुल्क का भुगतान न करें जनता- राजेंद्र सिंह भदौरिया


 सीधी- 
 डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि तथा नगर परिषद रामपुर नैकिन  क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर युवक कांग्रेस कमेटी विधानसभा  चुरहट द्वारा धरना देकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है।
  नगर परिषद रामपुर नैकिन के बस स्टैंड में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करके जब से मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से जनता का शोषण एवं अत्याचार कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि जनता की समस्या एवं उसके समाधान पर कोई ध्यान नहीं देते बल्कि प्रशासन से मिलकर भ्रष्टाचार एवं राजनीतिक बदले की भावना से जनता को प्रताड़ित एवं परेशान करने पर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का समेकित कर आवासी मकान में ₹60 एवं व्यवसायिक मकान में ₹100 निर्धारित है ,लेकिन भाजपा के इशारे पर नगर परिषद द्वारा ₹60 एवं ₹100 प्रतिमाह पेनल्टी के रूप में वसूला जा रहा है। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि इस तरह की पेनल्टी केबल जनता को लूटने सरकारी हथकंडा है।उन्होंने जनता को पेनाल्टी शुल्क जमा न करने का आह्वान किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी पर केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार को जनता की जेब पर डाका डाल कर सरकारी मुनाफाखोरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे महंगा डीजल पेट्रोल देश की जनता को देने का कीर्तिमान मोदी जी ने बनाया है। उन्होंने कहा कि ₹31 का पेट्रोल मोदी जी देश की जनता को ₹100 में दे रहे हैं 1 लीटर पेट्रोल पर ₹70 से ज्यादा जनता से लूट कर सरकार अपना जो भर रही है। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने कहा कि डीजल पेट्रोल के रेट बढ़ने से आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ जाते हैं जिससे महंगाई विकराल रूप धारण कर लेती है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पिछले 2 महीने में ₹200 तक रसोई गैस के दाम बढ़ाकर गरीबों की कमर तोड़ दी है। धरना प्रदर्शन को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन के अध्यक्ष डॉ महेंद्र तिवारी ,यूथ कांग्रेस विधानसभा  चुरहट के अध्यक्ष विजय सिंह, राजेंद्र गुप्ता, सुदीप द्विवेदी सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।धरना का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन के महामंत्री वरुण गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भदोरिया,महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सिंह, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू एवं डॉ महेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस जन शहर में रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचे जहां पर तहसीलदार रामपुर नैकिन को  जिला कलेक्टर के नाम संबोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्यवाही करने की माग की गई। तहसीलदार रामपुर नैकिन द्वारा आश्वस्त किया गया कि स्थानीय स्तर की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा और जो समस्याएं शासन स्तर की है उनको उचित कार्यवाही हेतु शासन को प्रेषित की जाएगी। धरना प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस विधानसभा चुनाव के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश सिंह परिहार,कमलेंद्र सिंह डब्बू ,त्रिवेणी प्रताप सिंह ,यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष विकास सिंह राहुल ,राजभान तिवारी,गोल्डी शुक्ला,मृत्युंजय गौतम ,उमेश सिंह,राजपाल सिंह,अकबर खान ,रुद्रदेव मिश्रा,राम लखन गुप्ता,नरपत साकेत,लखन कुशवाहा,लक्ष्मण गुप्ता,राजेश निगम,कुलदीप सिंह ,भगत सिंह, मदन पाल सिंह,वीरेंद्र सिंह, अंबिका केवट,वीरेंद्र विश्वकर्मा, राजीव सोनी ,सतेंद्र मिश्रा, सुधाकर मिश्रा ,असलम खान , रईस पांडे ,संतोष साकेत,श्याम लाल बंसल ,रामकरण खैरवार, अंकित सिंह ,पवन गौतम,संध्या सिंह,पंच लाल कोल, लालाराम लोनिया,विरन मिश्रा, विनोद प्रजापति, आकाश गुप्ता,अंकुर गुप्ता, सुधाकर द्विवेदी, संतोष साकेत, सुरेश चंद्र ,राजेंद्र गौतम, अंकित सिंह बारगाही, राजीव सोनी, अजय कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगर परिषद के निवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ