सीधी जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने बनी कार्ययोजना,कलेक्टर ने अभियान चलाकर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने के दिए निर्देश

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने बनी कार्ययोजना,कलेक्टर ने अभियान चलाकर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने के दिए निर्देश



सीधी जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने बनी कार्ययोजना,कलेक्टर ने अभियान चलाकर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने के दिए निर्देश 




   जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सभी संबधित विभागों की बैठक आयोजित की गयी। कलेक्टर श्री चौधरी ने भविष्य में 16 फरवरी 2021 को घटित दर्दनाक दुघनाएं नहीं हो, के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि यह लोगों के जीवन से जुड़ा विषय है। आम लोगों के जीवन की रक्षा हम सभी का नैतिक दायित्व  है। सड़क दुर्घटनाओं में असमय मृत्यु से पूरे परिवार पर जीवन का संकट आ जाता है। इसको रोकने जो भी उपाय संभव हैं वो किए जाएं।

  कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा सिंचाई परियोजना से संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि मुख्य नहरों के किनारे यात्री वाहन तथा भारी वाहनों का प्रवेश नहीं हो इसकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। सभी जगहों पर निर्देशों से संबंधित बोर्ड लगाये जाएं। उसमें स्पष्ट रूप से वाहनों के प्रतिबंध तथा वाहनों की गति सीमा सहित बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में जानकारी प्रदर्शित की जाए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक चिन्ह तथा रिफ्लेर्क्स लगाये जायें।

  कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा जिले के समस्त सड़क निर्माण एजेन्सियों को निर्देशित किया गया है कि वे समस्त रोड़ों का निरीक्षण कर दुर्घटनाएं रोकने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। सभी मार्गों पर ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर दुर्घटनाएं रोकने हेतु आवश्यक सुधार कार्य करें तथा उसके विषय में पुलिस प्रशासन को अवगत करायें। सभी स्थानों पर आवश्यकतानुसार चेतावनी चिन्ह, आदेशात्मक चिन्ह तथा डिफ्लेक्टर्स लगाये जाएं। गति सीमा पर रोक लगाने हेतु आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाएं जो निर्धारित मापदण्डों के अनुसार हो। स्पीड ब्रेकर पर आवश्यक रूप से पेंट किया जाए जिससे वाहन चालकों को दूर से ही दिखाई दे। कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा सभी टोल प्लाजा पर निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। 

  कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा जिले के सभी पुलों को दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलों पर आवश्यक चेतावनी चिन्ह प्रदर्शित किए जाएं तथा गति सीमा को निर्धारित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करें।

  कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा यातायात नियमों के विषय में लोगों को जागरूक करने हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान अंतर्गत छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात नियमों के विषय में जागरूक करने के लिए कहा है। इसके साथ ही भारी वाहनों ट्रेक्टर्स, आटो के पीछे रेडियम लगाने के निर्देश दिए गए हैं। 

  बैठक में अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले, एसडीओपी नीरज नामदेव सहित राष्ट्रीय राजमार्ग, ब्रिज कार्पोरेशन, एमपीआरडीसी, एमपीआरआरडीए, पीडब्ल्यू डी, आरईएस, पुलिस एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ