दो हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को चढ़ाया गया आयरन सुक्रोज

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दो हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को चढ़ाया गया आयरन सुक्रोज



दो हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को चढ़ाया गया आयरन सुक्रोज 


सीधी।

     कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को रक्ताल्पता से बचाने एवं जच्चा बच्चा को सुरक्षित करने के लिए शुरू किए गए अभियान को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मिश्रा के द्वारा सफल संचालन कराया गया। डॉ मिश्रा ने जानकारी दी कि  4 फरवरी को पूर्व से नियोजित अभियान में चिन्हित एनेमिक गर्भवती महिलाओं को 6 सीएचसी, 25 पीएचसी, 23 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर आयरन सुक्रोज चढ़ाया गया। इस अभियान में आज 2 हजार 5 सौ गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

   प्राप्त जानकारी अनुसार सायं को 5 बजे तक दो हजार से अधिक हितग्राहियों को आयरन सुक्रोज चढ़ाया गया है। मैदानी स्तर के सभी कर्मचारी द्वारा अपने क्षेत्र से चिन्हित खून की कमी वाली गर्भवती महिलाओं को इस अभियान का लाभ दिलवाने के लिए सराहनीय प्रयास किया गया है। गर्भवती माताएं जिन्हें खून की कमी के कारण बहुत सारी भावी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता था और उनके स्वास्थ्य एवं नवजात शिशु को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक था कि समय से पूर्व रक्ताल्पता की पूर्ति के लिए उनका चिन्हाकन कर आयरन सुक्रोज लगवाया जाए। जिन गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज चढ़ाया गया है अब इस बात की पुष्टि की जा सकती है कि उनमें खून की कमी क्रमशरू दूर हो जाएगी। अब यह अभियान सतत चलाया जाएगा और भविष्य में एनेमिक महिलाओं की लाइन लिस्टिंग तैयार कर आयरन सुक्रोज के माध्यम से रक्ताल्पता की कमी को दूर किया जाएगा। यह जिले में मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु को नियंत्रित करने के लिए जिले में नवाचार था इससे पहले कहीं भी अभियान के रूप में आयरन सुक्रोज चढ़ाने का कार्य नहीं किया गया है। मातृ मृत्यु का सबसे बड़ा कारण खून की कमी अर्थात एनीमिया का होना है इसलिए एनीमिया को दूर करना हमारी प्रथम प्राथमिकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ