देश में अब तक में 1.07 करोड़ पहुंचा कोरोना का आंकड़ा

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

देश में अब तक में 1.07 करोड़ पहुंचा कोरोना का आंकड़ा



देश में अब तक में 1.07 करोड़ पहुंचा कोरोना का आंकड़ा  

नई दिल्ली।
 देश में बीते 24 घंटों में 15,353 कोरोना के नए संक्रमित मिले और 16,606 ठीक हो गए। यह इस महीने दूसरा मौका था, जब रोजाना के संक्रमितों से ज्यादा ठीक हो गए। इससे पहले ऐसा 1 मार्च को हुआ था। सोमवार को 76 संक्रमितों ने जान गंवाई और एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,331 की कमी आई। देश में अब तक 1.07 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इनमें से 1.08 करोड़ ठीक हो चुके हैं। करीब 1.58 लाख लोगों ने जान गंवाई है, जबकि 1.84 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े सरकारी वेबसाइट से लिए गए हैं। महाराष्ट्र में सोमवार को पेश होने वाले बजट से पहले बजट सत्र में शामिल 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें ज्यादातर विधानसभा के कर्मचारी हैं। मुंबई के जेजे अस्पताल के मुताबिक, बजट सत्र को देखते हुए महाराष्ट्र विधानसभा में 6 और 7 मार्च को 2,746 सैंपल्स लिए गए थे, जिनमें 36 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 1 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत हुई थी। महाराष्ट्र में सोमवार को 8,744 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 9,068 लोग रिकवर हुए और 22 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 22 लाख 28 हजार 471 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 77 हजार 112 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,500 मरीजों की मौत हो गई। 97,637 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। केरल
 में सोमवार को 1,412 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 3,030 लोग रिकवर हुए और 12 की जान चली गई। अब तक यहां 10 लाख 78 हजार 740 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10 लाख 34 हजार 895 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,313 मरीजों की मौत हो गई। 39,233 मरीजों का इलाज चल रहा है।
 मध्यप्रदेश में सोमवार को 427 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 394 लोग ठीक हुए और 1 की मौत हुई। अब तक 2 लाख 65 हजार 70 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 57 हजार 560 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,872 मरीजों की मौत हो गई। 3,638 मरीजों का इलाज चल रहा है।
गुजरात में सोमवार को 555 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 482 लोग रिकवर हुए और एक की जान चली गई। अब तक 2 लाख 73 हजार 941 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 66 हजार 313 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,416 मरीजों की मौत हो गई। 3,212 मरीजों का इलाज चल रहा है।
राजस्थान में सोमवार को 179 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 51 लोग रिकवर हुए। अब तक 3 लाख 21 हजार 711 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 17 हजार 39 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,789 मरीजों की मौत हो गई। 1,883 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ