हरीश मिश्रा बने मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हरीश मिश्रा बने मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष



हरीश मिश्रा बने मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष


कनिष्क कार्यकारी अध्यक्ष तो जनार्दन,हरीश द्विवेदी बने महासचिव

(संतोष तिवारी)सीधी। 

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया,रीवा संभाग प्रभारी प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी,मो.अली की सहमति एवं संभागीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय की अनुशंसा पर प्रदेश महासचिव सुनील कुमार त्रिपाठी द्वारा जिले के वरिष्ठ पत्रकार हरीश मिश्रा को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। घोषित कार्यकारिणी में कनिष्क तिवारी को कार्यकारी अध्यक्ष,रवीन्द्र पाण्डेय ,हरिश्चन्द्र मिश्रा,रामभूषण तिवारी,रजनीस तिवारी,श्रवण उपाध्याय एवं सौकत अली को जिला उपाध्यक्ष तथा जनार्दन तिवारी को जिला महासचिव,कृपाशंकर तिवारी कोषाध्यक्ष,हरीश द्विवेदी मुख्यालय सचिव एवं अरूण गुप्ता,रामसिया यादव,ललित मिश्रा,धीरेश कुमार मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय चुरहट,आशीष तिवारी को सचिव घोषित किया गया है। इसी तरह आदर्श गौतम,राहुल वर्मा,रमानायक तिवारी,मनोज शुक्ला,अजय मिश्रा,दिनेश तिवारी को संयुक्त सचिव बनाया गया है। जबकि हरिश्चन्द्र गुप्ता,दया सिंह,रितेश पाण्डेय,उमेश शर्मा,रामटहल गुप्ता एवं विनोद त्रिपाठी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इनकी इस नियुक्ती में जिले के पत्रकारों व आम नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।

शिवपूजन को यूथ की कमान-------

पूर्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला महासचिव रहे शिवपूजन मिश्रा को अब श्रमजीवी पत्रकार संघ यूथ का जिलाध्यक्ष बनाकर  नई जिम्मेवारी सौंपी गई है ऐसे में युवा पत्रकार शिवपूजन मिश्रा को यूथ जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर युवा पत्रकारो ने बधाई दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ